पड़ोसी ने कुरकुरे का लालच देकर तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया, जमशेदपुर में भर्ती
सरायकेला-खरसावां में एक पड़ोसी पर तीन साल की बच्ची को कुरकुरे और चॉकलेट का लालच देकर दुष्कर्म के प्रयास का ...और पढ़ें

एमजीएम में भर्ती बच्ची, मेडिकल बोर्ड करेगा जांच, पुलिस ने शुरू की मामले की पड़ताल। (तस्वीर: सांकेतिक)
HighLights
तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा।
पड़ोसी ने कुरकुरे-चाकलेट का लालच देकर बच्ची को ले गया।
बच्ची जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती, मेडिकल जांच जारी।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। सरायकेला-खरसावां जिले में तीन साल की बच्ची के साथ पड़ोस के एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। स्वजन के अनुसार, मंगलवार को पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति बच्ची को कुरकुरे और चॉकलेट देने का लालच देकर अपने साथ ले गया।
आरोप है कि इसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची रोने लगी, जिसके बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बच्ची की बात सुनने के बाद उसकी मां को मामले पर संदेह हुआ। इसके बाद बच्ची को इलाज और मेडिकल जांच के लिए जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया, जहां उसे भर्ती कराया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने भी तत्काल इसे गंभीरता से लिया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं, इसकी चिकित्सकीय जांच के लिए एमजीएम अस्पताल प्रबंधन की ओर से मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है।
जानकारी के अनुसार, बोर्ड द्वारा गुरुवार को बच्ची की जांच किए जाने की उम्मीद है। मेडिकल जांच में सामने आने वाले तथ्यों और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन बच्ची की स्थिति पर नजर रख रहा है।
इतनी कम उम्र की बच्ची से जुड़ा मामला होने के कारण चिकित्सकीय जांच को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने के साथ आरोपी व्यक्ति के संबंध में भी जानकारी ले रही है।
स्वजन से पूछताछ और बच्ची के बयान समेत मेडिकल जांच की रिपोर्ट को मामले में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्वजन के अनुसार, जिस व्यक्ति पर बच्ची के साथ इस तरह की हरकत करने का आरोप है, वह बच्ची के साथ पहले सामान्य रूप से खेलता-कूदता था।
इसी कारण स्वजन को आरोप पर भरोसा करना मुश्किल हो रहा है। घटना सामने आने के बाद परिवार सदमे में है। पुलिस की जांच और मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
