प्राइवेट पार्ट की थैली थी खाली; पेट में बन गया 1KG का ट्यूमर, 20 साल बाद जमशेदपुर में सर्जरी से बची जान
सरायकेला-खरसावां के एक 21 वर्षीय युवक के पेट से एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर में डॉक्टरों ने करीब एक किलोग्राम का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला।

एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों की सूझबूझ और सफल सर्जरी से निकाला गया ट्यूमर।
HighLights
एमजीएम जमशेदपुर में 21 वर्षीय युवक के पेट से 1 किलो ट्यूमर निकला।
जन्म से अंडकोष न उतरने के कारण 20 साल में ट्यूमर बना।
डॉक्टरों ने नवजात में अंडकोष जांच की अहमियत पर जोर दिया।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। सरायकेला-खरसावां निवासी एक 21 वर्षीय युवक के पेट में पिछले कई वर्षों से पल रहा करीब एक किलोग्राम का ट्यूमर आखिरकार एमजीएम (MGM) अस्पताल के डॉक्टरों की सूझबूझ और सफल सर्जरी से निकाल दिया गया।
20 सालों तक नजरअंदाज होती रही समस्या
जांच में कैंसर के लक्षण और ट्यूमर का खुलासा
अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि युवक की दाहिनी अंडकोष की थैली खाली है और पेट के अंदर काफी बड़ा ट्यूमर विकसित हो चुका है। आगे की विस्तृत जांच में इस ट्यूमर में कैंसर के लक्षण भी पाए गए।
सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. एचआर खान के नेतृत्व में डॉ. एसपी गुप्ता और उनकी मेडिकल टीम ने मंगलवार को एक अत्यंत जटिल ऑपरेशन कर पेट के अंदर मौजूद करीब एक किलो के ट्यूमर को सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया। फिलहाल युवक की स्थिति में सुधार है।
