पैदल 580 किमी की यात्रा कर भगवान भोलेनाथ का करेंगे जलाभिषेक jamshedpur news
शहर के शिवभक्त संजय संशर्मा लगभग 580 किलोमीटर की पद यात्रा कर देवघर भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 07:15 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 07:15 PM (IST)
जमशेदपुर (जासं)। सावन माह के प्रथम दिन बुधवार रात्रि एक बजे सुन्दरनगर से बाबा ढाबा के संचालक संजय शर्मा (शिबु) बम प्रयाग राज (बनारस) से जल लेकर बाबाधाम के लिए पैदल रवाना हुए। उन्होंने प्रयाग के संगम से जल लिया जिसे वे बाबा वैद़ध्नाथ को चढ़ाएंगे।
संजय यहां से रवाना होने के बाद पुरुलिया, जामताड़ा, जसीडीह, देवघर होते हुए सुल्तानगंज पहुचेंगे। फिर वहां से बाबाधाम बैधनाथ धाम के मंदिर में जल अर्पण करेंगे। जल अर्पित करने के बाद वे वहां से बासुकीनाथ मन्दिर के लिए रवाना होंगे। बासुकीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उनकी पदयात्रा पूरी होगी।
लगभग 580 किलोमीटर की पद यात्रा कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। बुधवार मध्य रात्रि में रवाना करते हुए जटाधारी कांवरियां के सदस्य समेत स्थानीय लोगों ने उन्हें विदा किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें