Move to Jagran APP

जल संसद : पानी की बर्बादी रोकने को घरों में जल मीटर लगाने की पहल

जागरण संवाददाता जमशेदपुर साकची स्थित गाधी घाट पर मंगलवार कि सुबह दैनिक जागरण के काय

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 May 2019 09:00 AM (IST)Updated: Thu, 30 May 2019 06:36 AM (IST)
जल संसद : पानी की बर्बादी रोकने को घरों में जल मीटर लगाने की पहल
जल संसद : पानी की बर्बादी रोकने को घरों में जल मीटर लगाने की पहल

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : साकची स्थित गाधी घाट पर मंगलवार कि सुबह दैनिक जागरण के कार्यक्रम जल संसद में सिंहभूम केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक जल सेना ने हिस्सा लिया। वरिष्ठ नागरिकों ने पानी की बर्बादी बचाने के लिए पहल शुरू की है। केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक जल सेना के शिवपूजन सिंह ने सदस्यों के साथ मानगो नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी राजेंद्र प्रसाद से मिलकर उनसे आग्रह किया कि मानगो जलापूर्ति योजना के तहत जितने घरों में कनेक्शन दिया गया है। वहा जल मीटर लगाया जाए। जल मीटर लगाने से पानी की बर्बादी रुकेगी। अभी घरों में जल मीटर नहीं लगा हुआ है। इस वजह से लोग पानी बर्बाद कर रहे हैं। मीटर लग जाने से लोग जितना पानी खर्च करेंगे। उसके हिसाब से उन्हें बिल देना होगा। इस तरह पानी की बर्बादी को रोका जा सकेगा।

loksabha election banner

गौरतलब है कि दैनिक जागरण मार्च से शहर में कितना-कितना पानी अभियान चला रहा है। इस अभियान में जल संकट से निजात के उपाय किए जा रहे हैं। पहले दैनिक जागरण कार्यालय में बुद्धिजीवियों और विशेषज्ञों के साथ जल संवाद किया गया। अब मोहल्लों में जाकर समितियों और बुद्धिजीवियों के साथ जल संसद का आयोजन हो रहा है। जल संसद के जरिए शहर में ज्यादा से ज्यादा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की कवायद चल रही है।

मंदिर परिसर में लगेगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम : जल संसद में मौजूद रामदर्श चौधरी ने अपने घर के नजदीक मंदिर परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग करने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि वह और भी लोगों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए प्रोत्साहित करेंगे। जल सेना के अध्यक्ष शिवपूजन सिंह ने सभी सदस्यों को समझाया कि अगर कहीं पानी की बर्बादी हो रही है तो उसे रोकना है। अगर कोई टोंटी खुली छोड़ दे रहा है। पानी बह रहा है। तो उसे समझाना है। ऐसे लोग अगर नहीं मानते तो फिर इसकी सूचना प्रशासन को दी जाएगी। ताकि अधिकारी पानी की बर्बादी रोकने का इंतजाम कर सकें।

शिवपूजन सिंह बने वरिष्ठ नागरिक जल सेना के अध्यक्ष : सिंहभूम केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक जल सेना में शिवपूजन सिंह, डीके पाठक, बक्शी प्रसाद, डीके सिन्हा, मसूद खान, यमुना तिवारी, जैन अग्रवाल, रामदरश चौधरी, अरुण कुमार, प्रभात चौबे, अनिल राय और सिद्धेश्वर शर्मा हैं। इन सब ने सर्वसम्मति से शिवपूजन सिंह को जल सेना का अध्यक्ष चुना है। सभी सदस्यों ने पानी की बर्बादी रोकने और रेनवाटर हार्वेस्टिंग को प्रोत्साहित करने की शपथ ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.