Move to Jagran APP

Health Tips : इन उपायों से आप कर सकते लू से बचाव, जानिए क्या है जरूरी

Health Tips. तेज धूप और बारिश की वजह से हाई फीवर सर्दी-खांसी सहित अन्य मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में एहतियात जरूरी है।आइये जानिए आपको क्या करना चाहिए।

By Edited By: Published: Thu, 16 May 2019 09:30 AM (IST)Updated: Thu, 16 May 2019 11:55 AM (IST)
Health Tips :  इन उपायों से आप कर सकते लू से बचाव, जानिए क्या है जरूरी
Health Tips : इन उपायों से आप कर सकते लू से बचाव, जानिए क्या है जरूरी

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता।  फणि चक्रवात के बाद वायरल फीवर के मरीज बढ़ गए हैं। तेज धूप और बारिश की वजह से हाई फीवर, सर्दी-खांसी सहित अन्य मरीजों की संख्या बढ़ी है।  ऐसे में एहतियात जरूरी है।आइये जानिए आपको क्या करना चाहिए।

loksabha election banner

बुधवार को महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज के सह प्राध्यापक डॉ. रतन कुमार ने  दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम प्रश्न-प्रहर में लोगों को उनके सवालों के जवाब दिए। डॉ. रतन कुमार ने कहा कि गर्मी बढ़ रही है। ऐसे में घर से निकलते समय अपने शरीर को पूरी तरह से ढक कर निकलें। जिससे लू की चपेट में आने से बच सकें। वहीं खाली पेट कभी भी घर से नहीं निकले। गर्मी के प्रभाव से पेट दर्द, उल्टी, दस्त, चक्कर आने की शिकायतें बढ़ गई हैं। डिहाइड्रेशन के कारण ब्लड प्रेशर लो हो जाता है। गर्मी में खासकर ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हार्ट सहित अन्य मरीजों को विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। अपने मन से ग्लूकोज कभी भी नहीं पीना चाहिए।

ये रहे डॉ. रतन कुमार से लोगों की बातचीत के प्रमुख अंश

सवाल : 11 साल का नाती है। धूप से आने के बाद उल्टी करता? साधना चक्रवर्ती, कदमा।

जवाब : बच्चे को धूप से बचाइए। अगर बार-बार यह समस्या हो रही है तो किसी डॉक्टर से दिखाएं।

सवाल : गर्मी से बचने के लिए क्या करना चाहिए? - महेश कुमार, सिविल कोर्ट।

जवाब : धूप में कम निकले। बाहर निकलते समय शरीर को ढक लें। खाली पेट नहीं रहें। पानी भरपूर पीएं। सवाल : गर्मी में चिकनपॉक्स हो गया है। क्या करें? -मोनिका कुमारी, बारडीह।

जवाब : गर्मी में चिकनपॉक्स के मरीज बढ़ जाते हैं। यह संक्रमण रोग है। एक से दूसरे में फैलता है। पारंपरिक घरेलू चिकित्सा करने के साथ-साथ अगर मरीज को हाई फीवर व सर्दी-खांसी है तो डॉक्टर से दिखाना चाहिए। पारंपरिक घरेलू चिकित्सा भी वैज्ञानिक पहलू से जुड़ा हुआ है। इसमें भोजन से लेकर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

सवाल : शाम में टहलने जाते है तो बुखार जैसा महसूस होता है। बीते दो माह से यह समस्या है? -पपाई चक्रवर्ती, कदमा।

जवाब : अगर दो माह से बुखार हो रहा है तो यह गंभीर बात है। बुखार को थर्मामीटर से नापकर उसे दर्ज कर लें। इसके बाद किसी डॉक्टर से दिखाएं।

सवाल : एक तरफ का गाल फुल गया है। काफी दर्द दे रहा है। -आशीष सिंह, कदमा।

जवाब : इसे मम्स कहते हैं। इसमें एक तरफ गाल काफी ज्यादा फूल जाता है और दर्द देता है। डॉक्टर से मिलकर दवा लें। ठीक हो जाएगा।

सवाल : रमजान का महीना है। गर्मी से बचने के लिए क्या करना चाहिए? -मो. गुलाब, तुरुलडीह।

जवाब : धूप में निकलते से बचें। ज्यादा गर्मी होने से शरीर को पानी से पोछ लें। फल व रसदार भोजन करें। मसालेदार भोजन से बचे।

गर्मी से ऐसे बचे

  • गर्मी में कॉटन कपड़ा पहनें।
  • ताजा फल-सब्जी, सादा भोजन करें।
  • कम से कम तीन लीटर पानी पीएं।
  • जूस भी शामिल पीएं।
  • कैफीन युक्त पेय पदार्थो से दूर रहें। आप ठंडी चाय, ताजा रस, नारियल पानी, नींबू पानी आदि कई विकल्पों में से एक चुन सकते हैं।
  • -हमेशा धूप से आने या पसीना पसीना होने के बाद नहा जरूर लें। इससे न केवल सिर्फ आपको ताजगी मिलेगी बल्कि आपकी त्वचा पर बैक्टीरिया कम होंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.