Move to Jagran APP

Jamshedpur: माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए गई महिला की मौत, पीड़ित परिवार से मिले BJP नेता विकास सिंह

जमशेदपुर से माता वैष्णो देवी दर्शन को गई जादूगोड़ा निवासी महिला गंगा देवी की मौत माता के दर्शन से पूर्व हो गई। श्राइन बोर्ड की देख-रेख में शव एयर फ्लाइट से शुक्रवार को रांची पहुंचेगा। शोकाकुल परिवार से मिलने भाजपा नेता विकास सिंह गुरूद्वारा रोड पहुंचे।

By Manoj Kumar SinghEdited By: Yashodhan SharmaPublished: Fri, 09 Jun 2023 02:06 AM (IST)Updated: Fri, 09 Jun 2023 02:06 AM (IST)
Jamshedpur: माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए गई महिला की मौत, पीड़ित परिवार से मिले BJP नेता विकास सिंह
माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए गई जादूगोड़ा की महिला की मौत, परिजनों से मिले BJP नेता विकास सिंह

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर: झारखंड में जमशेदपुर से माता वैष्णो देवी दर्शन को गई जादूगोड़ा निवासी महिला गंगा देवी की मौत माता के दर्शन से पूर्व हो गई।

loksabha election banner

श्राइन बोर्ड की देख-रेख में शव एयर फ्लाइट से शुक्रवार को रांची पहुंचेगा। जानकारी मिलते ही शोकाकुल परिवार से मिलने भाजपा नेता विकास सिंह गुरूद्वारा रोड पहुंचे।

परिजनों ने बताया कि चार दिन पूर्व माता वैष्णो देवी का दर्शन करने के लिए मानगो गुरुद्वारा रोड की रहने वाली जमुना देवी अपनी जादूगोड़ा की रहने वाली बहन गंगा देवी व रांची में विवाहित बेटी-दामाद और समधन के साथ माता वैष्णो देवी का दर्शन करने ट्रेन से जम्मू रवाना हुए।

मंदिर से 2 किलोमीटर पूर्व ही बेहोश

कटरा पहुंचने के बाद सभी पांच लोग पैदल माता के मंदिर के लिए प्रस्थान किए। इस दौरान  माता के मंदिर से दो किलोमीटर पूर्व अचानक गंगा देवी को चक्कर आया और वह रास्ते में गिर कर बेहोश हो गईं।

इसके बाद रास्ते की रेस्क्यू टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार किया, बावजूद इसके 50 वर्षीय गंगा देवी का निधन हो गया।

रेस्क्यू टीम सभी को माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कार्यालय में लेकर गई। इसके बाद लोगों ने शव को अपने कब्जे में लेकर कटरा भेजा और शव को एयर फ्लाइट से रांची भेजने की तैयारी की गई।

3 बेटियों की मां थी गंगा देवी

मृतका गंगा देवी की तीन पुत्री हैं, तीनों विवाह हो चुका है। गंगा देवी के पति जादूगोड़ा यूरेनियम माइंस में कार्यरत हैं, जबकि उनका मायका मानगो गुरुद्वारा रोड में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.