Lockdown : तार कंपनी का रड मिल बंद, वायर में 33 फीसद कर्मचारी ही कर रहे काम Jamshedpur News
रड मिल में न्यूनतम 17 हजार एमटी उत्पादन पर तीन हजार व वायर मिल में एक माह में 3700 एमटी उत्पादन का लक्ष्य रखा है। अप्रैल में कंपनी बंद थी उत्पादन नहीं हुआ।
जमशेदपुर, जासं। टाटा स्टील की सहायक कंपनी आइएसडब्ल्यूपी (तार कंपनी) का रड मिल बंद है वहीं वायर मिल में उत्पादन हो रहा है। जिला प्रशासन से यहां 33 फीसद कर्मचारियों के साथ ही उत्पादन करने का आदेश लिया गया है। टाटा स्टील से मिले ऑर्डर के मुताबिक यहां काम हो रहा है।
वायर मिल में कुल दस मशीनें हैं जिसमें पांच पर काम चल रहा है। ग्लेबनाइजिंग (जस्तीकरण) प्लांट भी चालू है। यहां शारीरिक दूरी का ख्याल करते हुए मजदूर काम कर रहे हैं। कोरोना को लेकर सभी कर्मचारी मॉस्क, ग्लब्स व सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए काम कर रहे हैं। लॉकडाउन शुरू होने के बाद यहां काम शुरू है लेकिन अभी तक सभी कर्मचारियों को काम करने का मौका नहीं मिला है।
आइबी में 3000 का नुकसान