विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ISL 2022-23 : लौहनगरी में फुटबाल फीवर, गोलपोस्ट के पीछे वाला सीट हाउसफुल

By Jagran NewsEdited By: Jitendra Singh
Published: Fri, 07 Oct 2022 10:37 AM (IST)

ISL 2022-23 50 रु. वाले नार्थ व साउथ स्टैंड (गोल पोस्ट के पीछे) हाउसफुल हो चुके हैं। इस स्टैंड के ...और पढ़ें

ISL 2022-23 : लौहनगरी में फुटबाल फीवर, गोलपोस्ट के पीछे वाला सीट हाउसफुल
ISL 2022-23 : लौहनगरी में फुटबाल फीवर, गोलपोस्ट के पीछे वाला सीट हाउसफुल

जमशेदपुर : दुर्गापूजा का खुमारी खत्म होने के साथ ही लौहनगरी में फुटबाल फीवर शुरू हो गया है। कोच्चि में शुक्रवार को इंडियन सुपर लीग का आगाज हो रहा है। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्ले्क्स में गुरुवार को सुबह से ही जमशेदपुर एफसी के बाक्स आफिस पर लंबी कतार लगी थी। दर्शकों में उत्साह का आलम यह है कि पहले मैच का टिकट अभी तक 9500 बिक चुके हैं।

बाक्स आफिस पर लग रही लंबी कतार

50 रु. वाले नार्थ व साउथ स्टैंड (गोल पोस्ट के पीछे) हाउसफुल हो चुके हैं। इस स्टैंड के 6200 टिकट अभी तक बिक चुके हैं। 250 रु. वाले ईस्ट लोअर वाली टिकट 1500 व 150 रु. वाले ईस्ट लोअर वाला टिकट 1500 बिक गए हैं। 500 रु. वाले वीआइपी टिकट की बिक्री 100 तक पहुंच गई है। तीन हजार कीमत वाले हास्पिटैलिटी का टिकट दस ही बिके हैं। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्ले्क्स की दर्शक क्षमता लगभग 25 हजार है। जमशेदपुर एफसी का पहला मुकाबला 11 अक्टूबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में होगा। इस दिन मेन आफ स्टील का मुकाबला ओडिसा एफ सी से होगा।

आइएसएल का आगाज आज, ईस्ट बंगाल से भिड़ेगा केरला ब्लास्टर्स

इंडियन सुपर लीग में वर्तमान सीजन की शुरुात सात अक्टूबर को केरल के कोच्चि मे शुरू होगा, जहांन केरला ब्लास्टर्स, ईस्ट बंगाल एफसी से भिड़ेगी। 11 अक्टूबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में जमशेदपुर एफसी का मुकाबला ओडिसा एफसी से होगा। गत सीजन में केरला ब्लास्टर्स ने उप-विजेता रहा था, जब उसे फाइनल में हैदराबाद एफसी से पेनल्टी में हार मिली। तीन बार के इंडियन सुपर लीग उप-विजेता अपने इस स्तर को बनाए रखने की कोशिश करेंगे।

ल्वारो वाज़क्वेज़ और जॉर्ज डियाज के बगैर मैदान पर उतरेंगे ब्लास्टर्स

पिछले सीज़न में केरला ब्लास्टर्स ने 37 गोल किए, जिसमें अल्वारो वाज़क्वेज़ और जॉर्ज डियाज 8 गोल के साथ उनके प्रमुख स्कोरर थे। इस सीजन में ब्लास्टर्स इन दोनों के बिना मैदान पर उतरेंगे और उनके स्थान भरने के लिए एपोस्टोलोस जियानौ और दिमित्रियोस डायमांटाकोस पर निर्भर होंगे। पिछले सीज़न में उनके 37 गोलों में से तेरह भारतीय खिलाड़ियों द्वारा बनाए गए थे, जिसमें सहल अब्दुल समद ने छह गोल किए थे। उनके इस सीजन में ब्लास्टर्स के लिए अहम खिलाड़ी होने की उम्मीद है।

गत सीजन में केरला ने 37 गोल किए

पिछले सीज़न में केरला ब्लास्टर्स ने 37 गोल किए, जिसमें अल्वारो वाज़क्वेज़ और जॉर्ज डियाज़ 8 गोल के साथ उनके प्रमुख स्कोरर थे। इस सीजन में ब्लास्टर्स इन दोनों के बिना मैदान पर उतरेंगे और उनके स्थान भरने के लिए एपोस्टोलोस जियानौ और दिमित्रियोस डायमांटाकोस पर निर्भर होंगे। पिछले सीजन में उनके 37 गोलों में से तेरह भारतीय खिलाड़ियों द्वारा बनाए गए थे, जिसमें सहल अब्दुल समद ने छह गोल किए थे। उनके इस सीजन में ब्लास्टर्स के लिए अहम खिलाड़ी होने की उम्मीद है।