Move to Jagran APP

आइपीएल नीलामी में झारखंड की धमक, धौनी को फिर किया रिटेन

चेन्नई सुपरकिंग्स ने क्रिकेट का कोहिनूर महेंद्र सिंह धौनी को एक बार फिर रिटेन किया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 29 Jan 2018 01:36 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jan 2018 01:36 PM (IST)
आइपीएल नीलामी में झारखंड की धमक, धौनी को फिर किया रिटेन
आइपीएल नीलामी में झारखंड की धमक, धौनी को फिर किया रिटेन

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। इंडियन प्रीमियर लीग में एक बार फिर झारखंड की धमक सुनाई देगी। चेन्नई सुपरकिंग्स ने क्रिकेट का कोहिनूर महेंद्र सिंह धौनी को एक बार फिर रिटेन किया है। उधर, विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन झारखंड की ओर से बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने छह करोड़ 20 लाख में खरीदा है। वहीं, दूसरे नंबर पर धनबाद के स्पिनर शाहबाज नदीम का नंबर आता है, जिसे दिल्ली डेयरडेविल्स ने तीन करोड़ 20 लाख रुपये देकर अपने पास रखा है।

loksabha election banner

शाहबाज नदीम।

तीसरे नंबर पर वामहस्त बल्लेबाज सौरभ तिवारी आते हैं, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 80 लाख रुपये देकर फिर से अपनी टीम में वापस बुलाया है। अंडर-19 विश्वकप खेल रहे चाईबासा के अनुकूल राय को 20 हजार रुपये में मुंबई इंडियंस ने लॉक किया है। रांची के मोनू सिंह को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा है, वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स ने एक बार फिर इशांक जग्गी पर विश्वास जताते हुए 20 लाख रुपये देकर अपने पास रखा है। इस तरह मुंबई इंडियंस में झारखंड के सर्वाधिक तीन खिलाड़ी इशान किशन, सौरभ तिवारी और अनुकूल राय खेलते हुए नजर आएंगे।

घर वापसी जैसा : सौरभ तिवारी

मुंबई इंडियंस से कॅरियर की शुरुआत करने वाले सौरभ तिवारी इसे घर वापसी जैसा मानते हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई की ओर से खेलना हमेशा से प्रेरणादायी रहा है। इस टीम से मैंने काफी कुछ सीखा है। यहां एक बार फिर क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का सानिध्य प्राप्त होगा।

आइपीएल के 81 मैच में 28.35 की औसत से 1276 रन बनाने वाले सौरभ तिवारी ने कहा कि मुंबई इंडियंस में इशान किशन व अनुकूल राय को शामिल किया गया है। दोनों ही खिलाड़ी झारखंड से हैं। इशान किशन मेरे अच्छे मित्र भी हैं और एक साथ फिर एक ही टीम से खेलना अच्छा लग रहा है।

आइपीएल में झारखंड के खिलाड़ी

खिलाड़ी       राशि             टीम

महेंद्र सिंह धौनी 15 करोड़ चेन्नई सुपरकिंग्स

इशान किशन 6.20 करोड़ मुंबई इंडियंस

सौरभ तिवारी 80 लाख मुंबई इंडियंस

अनुकूल राय 20 लाख मुंबई इंडियंस

इशांक जग्गी 20 लाख कोलकाता नाइटराइडर्स

मोनू सिंह 20 लाख चेन्नई सुपरकिंग्स

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.