Move to Jagran APP

International Women’s Day 2021: महिलाओं के नाम रहेगा कोविड वैक्सीनेशन सेंटर, केवल महिलाओं का होगा टीकाकरण

International Women’s Day 2021. पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के सदर अस्पताल और चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में स्थापित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पूरी तरह महिलाओं को समर्पित रहेंगे। यानि सेंटर में सोमवार को केवल महिलाओं को ही कोविड वैक्सीन दी जायेगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 06:12 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 09:00 AM (IST)
International Women’s Day 2021: महिलाओं के नाम रहेगा कोविड वैक्सीनेशन सेंटर, केवल महिलाओं का होगा टीकाकरण
अंतरराष्ट्रीय महिला को विशेष बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष तैयारी की है।

चाईबासा, जासं। आज सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस दिवस को विशेष बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष तैयारी की है। इसके तहत सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के सदर अस्पताल और चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में स्थापित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पूरी तरह महिलाओं को समर्पित रहेंगे। यानि सेंटर में सोमवार को केवल महिलाओं को ही कोविड वैक्सीन दी जायेगी।

loksabha election banner

वैक्सीन लगाने से लेकर सुरक्षा तक की जिम्मेदारी महिलाएं ही निभाएंगी। दोनों सेंटर पर पुरुष कर्मी नहीं रहेंगे। पश्चिमी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि कोविड टीकाकरण स्थल को हम लोग एक दिन के लिए महिला टीकाकरण केंद्र के तौर पर नामित कर रहे हैं। इस संबंध में सदर अस्पताल और चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल प्रबंधन को दिशा-निर्देश दिये गये हैं। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस दिन हमें नारी शक्ति को सम्मान देना है। एक दिन टीकाकरण स्थल पर केवल महिला कर्मी ही कार्य करेंगी।

 केवल महिलाआें का ही टीकाकरण

टीकाकरण भी केवल महिलाओं का ही किया जायेगा। इसको देखते हुए दोनों अस्पतालों में कोविड टीकाकरण स्थल को महिला टीकाकरण केंद्र नामित किया गया है। दोनों स्थल पर सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण होगा। गार्ड, रजिस्ट्रेशन काउंटर, वैटिंग रूम, आब्जर्वेशन रूम आदि जगह पर छह महिलाकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया जायेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.