Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज कोमलिका करेगी केयू तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व Jamshedpur News

Archery. ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी तीरंदाजी प्रतियोगिता में कोल्हान विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व ग्रेजुएट कॉलेज की छात्रा सह विश्व तीरंदाजी की चैंपियन कोमोलिका बारी करेगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 12:39 PM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 01:21 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज कोमलिका करेगी केयू तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व Jamshedpur News
अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज कोमलिका करेगी केयू तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं।  ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय की टीम का चयन किया गया। इसके लिए सरायकेला के दुगुनी स्थित तीरंदाजी एकेडमी में दो दिवसीय ट्रायल प्रतियोगिता हुई। इसमें इंटर यूनिवर्सिटी के लिए इंडियन, रिकर्व एवं कंपाउंड इवेंट में महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाडिय़ों का चयन किया गया। इस टीम का प्रतिनिधित्व ग्रेजुएट कॉलेज की छात्रा सह विश्व तीरंदाजी की चैंपियन कोमोलिका बारी करेगी।

loksabha election banner

वहीं पिछले वर्ष की गोल्डमेडलिस्ट अश्रिता बिरुली एवं सौरभ मुखी को भी इस बार फिर से टीम में शामिल किया गया है। एबीएम कॉलेज के मैथिली विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एके चौधरी को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है। चयन प्रक्रिया तीरंदाजी कोच वीएस राव की देखरेख में की गई। उन्हें मुख्य चयनकर्ता बनाया गया था। अन्य चयनकर्ताओं में तीरंदाजी कोच सुमित मिश्रा, महर्षि महेंद्र सिंह सिंकू एवं अमरीश दास शामिल थे। प्रतियोगिता में कोल्हान विश्वविद्यालय के 12 महाविद्यालयों से 62 तीरंदाज शामिल हुए। मंगलवार को प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण हुआ। इसमें कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो डॉ. शुक्ला माहांती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी। इस अवसर पर कुलानुशासक डॉ. एके झा, प्रभारी खेल पदाधिकारी डॉ. एमएन सिंह, द्रोणाचार्य अवार्डी पूर्णिमा महतो, केएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ जीपी रजवाड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्चरी चैंपियनशिप भुवनेश्वर के केआइआइटी विश्वविद्यालय में 26 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाला है । 

यह है कोल्हान विश्वविद्यालय की तीरंदाजी टीम

  1. इंडियन राउंड, पुरुष : मझगांव डिग्री कॉलेज के गुणाराम पूर्ति, जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर के सतीश पिंगुआ, टाटा कॉलेज चाईबासा के मनय पूर्ति,केयू पीजी राजनीतिक शास्त्र के छात्र कृष्णा देवगम।
  2. इंडियन राउंड, महिला : टाटा कॉलेज चाईबासा की आश्रिता बिरुली, केयू पीजी विभाग इतिहास की छात्रा चांदमुनी कुंकल, जीसी जैन कॉलेज चाईबासा की दीप्ति बोदरा, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज की सीमा सिंह।
  3. कंपाउंड राउंड, पुरुष : केएस कॉलेज सरायकेला के नागा हेंब्रम, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के सचिन गुंडुआ, केएस कॉलेज सरायकेला के अमृत महतो, टाटा कॉलेज चाईबासा के डिबरनाथ तियु। 
  4.  कंपाउंड राउंड, महिला : टाटा कॉलेज चाईबासा की अनुश्री तामसोय, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज की पीजी की छात्रा दीपामुनी चाकिया, केएस कॉलेज सरायकेला की छात्रा आरती बोयपाई, जेएनलएल कॉलेज चक्रधरपुर की छात्रा एलीना स्टेला होरो, 
  5.  रिकर्व राउंड, पुरुष  : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के सौरभ मुखी, एबीएमएनएस इंस्टीट्यूट के मुकेश कुमार शर्मा, केएस कॉलेज सरायकेला के राजा कुमार, टाटा कॉलेज चाईबासा के बीर सिंह पूर्ति। 
  6. रिकर्व राउंड, महिला : ग्रेजुएट कॉलेज की कोमोलिका बारी, टाटा कॉलेज चाईबासा की बसंती बिरुआ, टाटा कॉलेज चाईबसा की सुमन पूर्ति, टाटा कॉलेज चाईबासा की अंजलि गोंड।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.