Move to Jagran APP

अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

सरायकेला पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अंतराराज्यीय लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ़तार किया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 12:59 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 04:17 PM (IST)
अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद
अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

जमशेदपुर/सरायकेला (जेएनएन)। अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से दो हथियार और मोटरसाइकिल बरामद हुए। तीन लुटेरों की गिरफ्तारी कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थानाक्षेत्र से हुई जबकि एक की ओडिशा के रायरंगपुर के कांदबिनी से। ओडिशा से गिरफ्तारी राजनगर में पकड़े गए लुटरों की निशानदेही पर हुई। उसके पास से दो कट्टा बरामद किया गया।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार राजनगर थाना प्रभारी के नेतृत्व मे वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार होकर गुजरे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो भागने लगे। पुलिस को शक हुआ और मोटरसाइकिल को पीछा कर रोका गया। तीनों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो वे टूट गए। तीनों ने बताया कि वे अंतराज्यीय लुटेरा गिरोह के सदस्य हैं। इन्होंने सात अक्टूबर को राजनगर में मुर्गा व्यवसायी से हथियार के बल पर एक लाख दस हजार रुपये लूटे  थे। इसके अलावा क्षेत्र में अन्य लूटकांड में भी उनकी संलिप्तता है।

इनकी हुई गिरफ्तारी

जिन बदमाशों की गिरफ्तारी हुई हैं उनमें पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थानाक्षेत्र के लोपाहातु गांव का बोयो सामड, पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थानाक्षेत्र के हेंसरा का सुधीर सदार, सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थानाक्षेत्र के हेंसल गांव का श्रीकांत गोप और ओडिशा के रायरंगपुर के कांदबिनी का मंगल मुर्मू बास्के शामिल है। इनके पास से दो देशी कट्टा, पांच गोलियां, लूटे गए चार मोबाइल, 42 हजार रुपये और मोटरसाइकिल की बरामदगी हुई।

श्रीकांत ने मुर्गा कारोबारी की की थी रेकी

राजनगर के श्रीकांत गोप ने मुर्गा कारोबारी सोमेन मंडल की रेकी थी और तीन लुटेरों को हर पल की सूचना दी थी। उसके बाद ही लुटेरे पहुंचे और सोमेन मंडल को निशाना बनाया।

मंगल मुर्मू को लिया जाएगा रिमांड पर

राजनगर में पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर राजनगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ओडिशा के रायरंगपुर में दबिश दी और वहां मंगल मुर्मू पकड़ा गया। उसकी स्थानीय पुलिस को भी तलाश थी। इस वजह से उसे वहां की पुलिस को सौंप दिया गया। सरायकेला पुलिस बाद से उसे रिमांड पर लेगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.