Move to Jagran APP

इंस्पायर अवार्ड : झारखंड से इनोवेटिव आइडिया देने में पूर्वी सिंहभूम अव्वल Jamshedpur News

Inspire Award. झारखंड से इनोवेटिव आइडिया देने में पूर्वी सिंहभूम अव्वल रहा। जिला के सबसे अधिक 164 आइडिया का चयन किया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 05:22 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 09:51 AM (IST)
इंस्पायर अवार्ड : झारखंड से इनोवेटिव आइडिया देने में पूर्वी सिंहभूम अव्वल Jamshedpur News
इंस्पायर अवार्ड : झारखंड से इनोवेटिव आइडिया देने में पूर्वी सिंहभूम अव्वल Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं।  इंस्पायर अवार्ड मानक स्कीम के तहत झारखंड से 626 इनोवेटिव आइडिया का चयन किया गया है। इसमें से पूर्वी सिंहभूम जिला के सबसे अधिक 164 आइडिया का चयन किया गया। यह पूर्वी सिंहभूम के शिक्षा विभाग के लिए उपलब्धि है। 

loksabha election banner

केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग केतहत आयोजित इंस्पायर अवार्ड के लिए करीब 10 हजार विद्यार्थियों ने इनोवेटिव आइडिया भेजा था। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से सभी चयनित विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपये मिलेंगे ताकि आइडिया को मूर्त रूप दे सकें। इसके बाद इनके द्वारा तैयार मॉडलों की जिला स्तरीय फिर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। राज्य स्तर पर चयनित आइडिया को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। 

शिक्षकों को दी बधाई

पूर्वी सिंहभूम के जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार ने बताया कि यह इस जिले के शिक्षकों व विभाग के लिए गर्व की बात है। इन छात्रों के आइडिया को केंद्र की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने सराहा। उन्होंने इसके लिए सभी स्कूल के शिक्षकों को बधाई दी है। 

जिलावार चयनित छात्र-छात्राओं का आइडिया

जिला - छात्र -  छात्रा

  1. बोकारो-06-00
  2. चतरा - 15 - 09
  3. देवघर - 13- 03
  4. धनबाद - 06-04
  5. दुमका - 02-06
  6. गढ़वा - 00 - 01
  7. गिरीडीह - 07 - 10
  8. गोड्डा - 08 - 03
  9. गुमला - 23 - 10
  10. हजारीबाग - 14 - 13
  11. खूंटी - 06 - 02
  12. कोडरमा - 08 - 04
  13. लातेहार - 30 - 16
  14. लोहरदगा - 30 - 16
  15. लोहरदगा - 06 - 06
  16. पकुाड़ - 01- 01
  17. पलामू - 01 - 03
  18. पलामू - 01 - 03
  19. पश्चिम सिंहभूम - 22-16
  20. पूर्वी सिंहभूम - 88 - 84
  21. रामगढ़ - 27 - 26
  22. रांची - 38 - 19
  23. साहेबगंज - 02 - 01
  24. सरायकेला - 17 - 13
  25. सिमडेगा - 14 - 11

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.