Move to Jagran APP

2 years of Modi Govt 2.0: आजादी के भारत का सबसे बेहतरीन शासन काल: अर्जुन मुंडा

नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सात साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा सेवा ही संकल्प कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसके तहत रविवार को पूरे कोल्हान में कइ कार्यक्रम आयोजित किए गए। खूंटी संसदीय क्षेत्र के कार्यक्रम का आयोजन सरायकेला जिला के कोलाबीरा में किया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 30 May 2021 05:46 PM (IST)Updated: Sun, 30 May 2021 06:49 PM (IST)
2 years of Modi Govt 2.0: आजादी के भारत का सबसे बेहतरीन शासन काल: अर्जुन मुंडा
सरायकेला के कोलाबीरा में कोरोना किट का वितरण करते केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा।

जमशेदपुर/सरायकेला, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सात साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा सेवा ही संकल्प कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसके तहत रविवार को पूरे कोल्हान में कइ कार्यक्रम आयोजित किए गए। खूंटी संसदीय क्षेत्र का सेवा ही संकल्प कार्यक्रम सरायकेला जिला के कोलाबीरा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में खूंटी सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने हिस्सा लिया।

loksabha election banner

इस दौरान काफी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से खूंटी सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अर्जुन मुंडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात साल के कार्यकाल को आजाद भारत का सबसे बेहतरीन शासन काल करार दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे महासंकट के बीच भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अडिग रहकर और बेहतर प्रबंधन से देश तथा आम लोगों की रक्षा हेतु लगातार प्रयत्नशील हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस कोरोना महामारी के दौर में खुद को सुरक्षित रखने तथा लोगों की मदद करने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने इस महासंकट के दौर में राजनीति करनेवाली पार्टियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह वक्त सेवा का है ना कि राजनीति करने का।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान सभी पंचायतों के लिए 50-50 कोरोना किट का वितरण किया गया। किट में कोरोना संक्रमण होने की सूरत में उपयोग आने वाली आवश्यक दवाइयां, सैनिटाइजर और मास्क रखे गए थे। साथ ही सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को इम्युनिटी बूस्ट करने को लेकर दवा भी दी गई। कार्यक्रम में मुख्यरूप से सांसद प्रतिनिधि शंभूम मंडल, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्या, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री मनोज कुमार तिवारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा, भाजयुमो प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी स्वप्निल सिंह, अमित केशरी, कृष्णा दास, विद्याधर पांडा, लाल मोहन महतो, चंदन महतो, साधन महतो एवं अन्य मौजूद थे।

सुबोध की अगुवायी में जमशेदपुर में कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी बागबेडा मंडल क्षेत्र में समर्पण सेवा दिवस जमशेदपुर भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य सुबोध झा एवं बागबेडा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह के द्वारा गरीबों के बीच खाद्य सामग्री, मास्क, सैनेटाइजर, साबुन का वितरण कर मनाया गया। मौके पर सुबोध झा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए 7 वर्ष में हर प्रकार के कार्य किए ताकि उनका जीवन स्तर उपर उठ सके। गरीबों के घर-घर शौचालय, घर-घर गैस सिलेंडर, घर-घर पाइपलाइन से पानी पहुंचाने का कार्य, कोरोना महामारी के समय सभी को मुफ्त में 8 महीने का राशन उपलब्ध कराने, वैक्सीन की व्यवस्था, समेत हजारों योजनाओं को लागू किया गया। चीन, पाकिस्तान जैसे देशों को भी अपनी शक्ति का परिचय दिखाकर देश के मान सम्मान को बढ़ाने का कार्य किया है l भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि आज बागबेडा क्षेत्र में बागबेडा काॅलोनी, बडौदा घाट, शिवनगर, गणेश नगर गांधीनगर, बजरंग टेकरी, पोस्तो नगर, लोको कॉलोनी, नयाबस्ती में सेवा सप्ताह के रूप में जरूरत के सामान का वितरण भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है l आज के कार्यक्रम में मंडल के महामंत्री विमलेश उपाध्याय, गणेश विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी श्रवण मिश्रा, राजकमल यादव, रंजन श्रीवास्तव, रितु सिंह, राहुल झा, जगदीश प्रसाद, मुखिया पहाड़ सिंह, बिपिन यादव, विनोद जायसवाल, मुकेश सिंह मुख्यरूप से शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.