Sports : 20 अक्टूबर से होगा इंडियन सुपर लीग का आगाज, जानिए पूरा शेड्यूल
इंडियन सुपर लीग की शुरुआत 20 अक्टूबर से होगी। उद्घाटन मुकाबले में दो बार की चैंपियन केरला ब्लास्टर्स की भिड़ंत एटीके से होगी।
जमशेदपुर, जासं। इंडियन सुपर लीग का धमाकेदार आगाज 20 अक्टूबर से होगा। उद्घाटन मुकाबले में दो बार की चैंपियन केरला ब्लास्टर्स की भिड़ंत एटीके से होगी। इंडियन सुपर लीग के सत्र 2019-20 के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है।
जमशेदपुर एफसी के मैच की शुरुआत जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 22 अक्टूबर से होगी। जमशेदपुर एफसी की टीम अपने पहले मैच में दिल्ली डायनमोस से भिड़ेगी। दिल्ली डायनमोस ने इस बार भुवनेश्वर को अपना होम ग्राउंड बनाया है। जमशेदपुर एफसी को नौ मैच जमशेदपुर (होम ग्र्राउंड) में और नौ मैच देश के अन्य शहरों (अवे मैच) में खेलना होगा। 23 फरवरी 2020 तक लीग मुकाबले समाप्त होंगे। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला जाएगा।
जमशेदपुर एफसी के मैच
- 22 अक्टूबर : जमशेदपुर एफसी बनाम दिल्ली डायनमोस एफसी।
- 29 अक्टूबर : जमशेदपुर एफसी बनाम एफसी पुणे सिटी।
- 03 नवंबर : जमशेदपुर एफसी बनाम बेंगलुरू एफसी ।
- 02 दिसंबर : जमशेदपुर एफसी बनाम नार्थ ईस्ट यूनाइटेड।
- 06 दिसंबर : जमशेदपुर एफसी बनाम चेन्नइयन एफसी।
- 19 दिसंबर : जमशेदपुर एफसी बनाम मुंबई सिटी एफसी।
- 19 जनवरी : जमशेदपुर एफसी बनाम केरला ब्लास्टर्स।
- 02 फरवरी : जमशेदपुर एफसी बनाम एटीके ।
- 19 फरवरी : जमशेदपुर एफसी बनाम एफसी गोवा।
- जमशेदपुर से बाहर होने वाले मैच
- 09 नवंबर : एटीके बनाम जमशेदपुर एफसी ।
- 26 नवंबर : एफसी गोवा बनाम जमशेदपुर एफसी ।
- 13 दिसंबर : केरला ब्लास्टर्स बनाम जमशेदपुर एफसी ।
- 27 दिसंबर : दिल्ली डायनामोस बनाम जमशेदपुर एफसी।
- 02 जनवरी : नार्थ ईस्ट यूनाइटेड बनाम जमशेदपुर एफसी ।
- 09 जनवरी : बेंगलुरू एफसी बनाम जमशेदपुर एफसी।
- 23 जनवरी : चेन्नइयन एफसी बनाम जमशेदपुर एफसी।
- 06 फरवरी : मुंबई सिटी एफसी बनाम जमशेदपुर एफसी।
- 12 फरवरी : सिटी पुणे एफसी बनाम जमशेदपुर एफसी।
11 सितंबर तक मेन ऑफ स्टील की लौहनगरी में होगी जुटान
जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ी नए सत्र के लिए 11 सितंबर तक जमशेदपुर पहुंचेंगे। 12 सितंबर से फ्लैटलेट ग्राउंड पर टीम का अभ्यास शुरू हो जाएगा। टीम में टीम में सात विदेशी खिलाड़ी भी हैं। इनमें मेमो के अलावा सभी खिलाड़ी स्पेनिश हैं। इसके अलावा करीब 17 भारतीय खिलाड़ी हैं। टीम के सदस्यों का आगमन आठ सितंबर से शुरू हो जाएगा। फ्लैटलेट ग्राउंड भी अभ्यास के लिए तैयार है।
- गोलकीपर : नीरज कुमार, सुब्रत पॉल और रफीक अली सरदार।
- डिफेंडर : तिरी, जोएनर लॉरेंको, रोबिन गुरुंग, कीगन परेरा, करण अमीन, अगस्टिन फर्नांडिस, जितेंद्र सिंह, नरेंद्र गहलोत।
- मिडफील्डर : अमरजीत कीयाम, स्वरूप दास, मुबाशिर रहमान, विकास जायरु, नोए एकोस्टा, मेमो, इसाक वनमालसामा, ए मोन राय।
- फॉरवर्ड : अनिकेत जाधव, फारुख चौधरी, सुमित पासी, पीती और सर्जियो कास्टेल।