Indian Railways, IRCTC : अब फ्री में कीजिए ट्रेन में सफर, बस करना होगा ये काम
Indian Railways IRCTC कई बार ऐसा होता है कि आप कहीं शहर से बाहर जाने का प्लान बना रहे होते हैं और आपके पास पैसे नहीं होते है। ऐसे में आपके लिए यह सुविधा उपलब्ध है। आप ट्रेन में फ्री में सफर कर सकते हैं....
जमशेदपुर : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। कई बार सफर के दौरान देखा जाता है कि उनका पैसा खत्म हो गया या फिर पेमेंट नहीं आया। जिसके कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती है। लेकिन अब वैसे लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बिना पैसे के शॉपिंग भी कर सकते हैं
अब आप फ्री में भी ट्रेन का सफर कर सकेंगे। अब अाप आसानी से खाली जेब के बावजूद भी टिकट बुक कर सकेंगे और शॉपिंग भी कर सकते हैं। दरअसल, भारत में बाय नाऊ पे लेटर बहुत तेजी से ग्रोथ कर रहा है। शॉपिंग और ट्रैवल के शौकीन लोग तेजी से इसकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं। माना जा रहा है कि भारत बीएनपीएल बाजार 2026 तक बढ़कर 45-50 अरब डॉलर हो जाएगा, जो अभी 3-3.5 अरब डॉलर पर है।
कर्ज देती है कंपनी
बाय नाउ पे लेटर के तहत कंपनियां खरीदारी के लिए कर्ज देती हैं। ये ऑप्शन खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनके पास क्रेडिट कार्ड नहीं है और उन्हें अचानक कोई वस्तु खरीदनी है। आप इससे टिकट भी बुक कर सकते हैं। आइए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं। आखिर कैसे यह काम करता है।
बाय नाउ पे लेटर की खासियत
- अगर आपके पास पैसे नहीं हैं तो भी आप खरीदारी कर सकते हैं।
- ई-कॉमर्स कंपनियों पर खरीदारी के लिए बाय नाउ पे लेटर का विकल्प बेहतर है।
- यह छोटी अवधि का कर्ज है।
- क्रेडिट कार्ड का विकल्प, क्रेडिट कार्ड के मुकाबले सस्ता लोन देता है।
- कुल खरीद राशि का एक छोटा सा डाउन पेमेंट देना होता है।
- छोटी अवधि में इसमें चार्ज नहीं लगता है। एक ड्यू डेट के बाद ही ब्याज देना होता है।
- बीपीएनएल कम लागत और अधिक सुविधाजनक है।
- इसमें आप एकमुश्त राशि या ईएमआई में पेमेंट कर सकते है।
- खरीदारी की तारीख से अगले 14 से 20 दिनों में भुगतान कर सकते हैं।
- समय पर भुगतान नहीं करने पर 24 प्रतिशत तक ब्याज देय होगा।
- ईएमआई के विकल्प में मर्चेंट के ब्याज देने पर ग्राहक पर भार नहीं पड़ता है।
- 12 ई-कॉमर्स कंपनियों ने फिनटेक कंपनियों से करार किया है।
बाय नाउ पे लेटर है बेहतर विकल्प
- बैंक, 20 से ज्यादा फिनटेक कंपनियां यह सुविधा दे रही है।
- 2025 तक बीएनपीएल मार्केट 7.41 लाख करोड़ का होगा।
- ई-कॉमर्स में मार्केट शेयर 3 प्रतिशत से 2024 तक 9 प्रतिशत तक होगा।
- फूड, ट्रेवल, किराना और अन्य प्लेटफार्मों पर भी यह विकल्प पॉपुलर होगा।
- क्रेडिट कार्ड के विकल्प के रूप में बाय नाउ पे लेटर एक बेहतर विकल्प है।
जानें ब्याज संबधी डिटेल्स
- क्रेडिट कार्ड : बीएनपीएल
- बिना ब्याज अवधि : 45 दिन : 15-20 दिन
- लेट पेमेंट पर ब्याज : 40-48 प्रतिशत : 20-30 प्रतिशत
- लिमिट : कोई लिमिट नहीं : 2 हजार
- इश्यू प्रक्रिया : क्रेडिट स्कोर, आय प्रूफ : क्रेडिट
- स्वीकार्यता : सभी जगह स्वीकार्य : चुनिंदा