विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड की स्वर्णरेखा नदी के किनारे पड़े विशाल बम को निष्क्रिय करने पहुंची भारतीय सेना; ड्रोन से हो रही निगरानी

Published: Mon, 23 Mar 2026 03:17 PM (IST)

बहरागोड़ा के पानीपड़ा में स्वर्णरेखा नदी किनारे सात दिनों से पड़े एक विशाल संदिग्ध बम को निष्क्रिय करने के लिए ...और पढ़ें

निष्क्रिय करने पहुंची पुलिस। (जागरण)

निष्क्रिय करने पहुंची पुलिस। (जागरण)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बहरागोड़ा। थाना क्षेत्र के पानीपड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी किनारे पिछले सात दिनों से पड़े संदिग्ध विशाल बम को निष्क्रिय करने के लिए भारतीय सेना की टीम मौके पर पहुंची है।

बम की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेषज्ञों के द्वारा ड्रोन के माध्यम से पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है तथा स्थिति का आकलन किया जा रहा।

jharkhand bomb news

पहुंची सेना की टीम।

सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर उसे सील कर दिया। घटनास्थल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अजीत कुजूर, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, अंचल अधिकारी (सीओ) राजाराम सिंह मुंडा सहित पुलिस बल तैनात है। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

अधिकारियों को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

रांची से पहुंचे भारतीय सेना के अधिकारी आयुष कुमार ने बताया कि यह एक जिंदा बम है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

इसके बाद सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए आसपास के क्षेत्र को खाली कराया जाएगा और विशेषज्ञ टीम की देखरेख में बम को नियंत्रित विस्फोट (ब्लास्ट) कर निष्क्रिय किया जाएगा।

jharkhand bomb news

मिट्टी में दबे हुए लोहे के सिलेंडर की जांच करती पुलिस।

इसी दौरान गांव में विशेश्वर सेनापति के घर के सामने मिट्टी में दबा हुआ लोहे के सिलेंडर जैसा एक अन्य संदिग्ध वस्तु भी मिला। उसे सावधानीपूर्वक बाहर निकालकर स्वर्णरेखा नदी के किनारे सुरक्षित स्थान पर रखा गया है, जिसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- झारखंड की स्वर्णरेखा नदी में मिला विस्फोटक, बॉम्ब स्क्वाड ने बताया 'घातक'; अफसर बोले- सेना से लेंगे मदद