Move to Jagran APP

Tokyo Olympics : भारत के तीरंदाज टोक्यो रवाना, एयरपोर्ट पहुंचकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दी शुभकामना

भारतीय तीरंदाज ओलंपिक में भाग लेने के लिए टोक्यो रवाना हो गए। भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष और केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तीरंदाजों को शनिवार देर रात बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामना देते हुए विदा किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 18 Jul 2021 05:46 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jul 2021 06:54 PM (IST)
Tokyo Olympics : भारत के तीरंदाज टोक्यो रवाना, एयरपोर्ट पहुंचकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दी शुभकामना
भारतीय तीरंदाजों को विदा करते केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा।

खरसावां, जागरण संवाददाता। भारतीय तीरंदाज ओलंपिक में भाग लेने के लिए टोक्यो रवाना हो गए। भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष और केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तीरंदाजों को शनिवार देर रात तोक्यो ओलिंपिक में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामना देते हुए विदा किया।

loksabha election banner

अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारतीय तीरंदाज तोक्यो ओलिंपिक में बेहतर प्रदर्शन करेंगे ऐसा भरोसा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि देश के 130 करोड़ लोग खिलाड़ियों के साथ हैं। खुद पीएम मोदी ने उनका हौसला बढ़ाया है। सभी खिलाड़ी उत्साह से भरपूर हैं। भारतीय तीरंदाजी टीम में तरुणदीप रॉय, अतनु दास, प्रवीण जाधव (टीम इवेंट) व दीपिका कुमारी (एकल) शामिल हैं. सभी तीरंदाज टोक्यो पहुंच गए हैं। मालूम हो कि तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी की शुरुआत सरायकेला-खरसावां जिला के खरसावां स्थित दामादिरी मैदान में की थी।

इन्होंने भी दी शुभकामनाएं

दूसरी ओर सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्षा मीरा मुंडा, सचिव सुमंत मोहंती, उपाध्यक्ष मंगल सिंह सोय, उदय सिंहदेव, उत्तम मिश्रा, दीपिका के प्रारंभिक कोच रहे बीएस राव, हिमांशु मोहंती आदि ने भी तीरंदाज दीपिका कुमारी समेत अन्य तीरंदाजों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.