Move to Jagran APP

Jamshedpur: ससुराल वाले करते थे मारपीट, पति जबरन बनाता था शारीरिक संबंध, महिला ने दर्ज कराया केस

बागबेड़ा में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट करने और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करते और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

By Anwesh AmbashthaEdited By: Mohit TripathiPublished: Fri, 09 Dec 2022 06:25 PM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2022 06:25 PM (IST)
Jamshedpur: ससुराल वाले करते थे मारपीट, पति जबरन बनाता था शारीरिक संबंध, महिला ने दर्ज कराया केस
महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई एफआईआर।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता: बागबेड़ा थाने में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट करने और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

prime article banner

महिला ने यह भी आरोप लगाया है, कि उसे ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। महिला के मुताबिक उसे मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित किया कि वह अपने मायके में रहने को मजबूर है। बता दें क‍ि, न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने पति पवन कुमार पांडेय समेत ससुर अजय कुमार पांडेय, सास तनुजा देवी और देवर चंदन के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित करने के खिलाफ  एफआईआर दर्ज कराई है।

सभी आरोपी धनबाद के महुदा थाना क्षेत्र के मुरलीनगर निवासी हैं। पुलिस को शिकायत में पीड़िता ने बताया कि, वर्ष 2021 में पवन कुमार पांडेय के साथ शादी हुई थी। महिला के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं, जिसके कारण वह मायके में रहने को मजबूर है। महिला के अनुसार, ससुराल वाले उसकी अन्यथा ही पिटाई करते थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पीड़िता के मुताबिक, पति पवन कुमार पांडेय उसके साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास करता था।

यह भी पढ़ें: Ranchi: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने युवती को किया बरामद, दो गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.