Lok Sabha Polls 2019 : डेडलाइन खत्म, होर्डिंग और बैनर नहीं हटाया तो दर्ज होगी एफआइआर
Lok Sabha Polls 2019. 72 घंटे की डेडलाइन खत्म हो गई है। सियासी होर्डिंग बैनर व पोस्टर लगाने वालों पर आज कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। 72 घंटे की डेडलाइन खत्म हो गई है। सियासी होर्डिंग, बैनर व पोस्टर लगाने वालों पर आज कार्रवाई शुरू हो जाएगी। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (अक्षेस), मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर पालिका ने अपने-अपने नगर प्रबंधकों के नेतृत्व में 12 उडऩदस्ते बनाए हैं। ये उडऩदस्ते गुरुवार से कार्रवाई शुरू कर देंगे।
इनके नेतृत्व में होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटाए जाएंगे। साथ ही होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज होगी। शहर में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद अधिकारियों ने सियासी होर्डिंग, बैनर व पोस्टर लगाने वालों को 72 घंटे का समय दिया था। उनसे कहा गया था कि वो इस समय अवधि के बीच में अपने-अपने होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटा लें। यही नहीं, मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अक्षेस ने इस बीच अभियान चला कर होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटाए भी हैं। इसके बाद भी शहर के विभिन्न इलाकों में होर्डिंग, बैनर व पोस्टर अभी भी लगे हुए हैं।
बने पांच उड़न दस्ते
अब नगर निकाय गुरुवार से अभियान शुरू कर चुका है। सभी नगर निकायों में इसके लिए बुधवार को एक बैठक की गई है। इस बैठक में पांच उडऩदस्ते बनाए गए हैं। जमशेदपुर अक्षेस ने दो उडऩदस्ते बनाए हैं। इनमें से एक की कमान नगर प्रबंधक रवि भारती संभालेंगे तो दूसरे की कमान ज्योति पुंज पांडेय के हाथ में रहेगी। इसी तरह, मानगो नगर निगम में दो उडऩदस्ते और जुगसलाई नगर पर्षद में एक उडऩदस्ता का गठन किया गया है।
स्कूलों से हटाए जाएं
रघुवर के होर्डिंग आम आदमी के दिनेश महतो ने निर्वाचन विभाग को पत्र भेज कर शिकायत की है कि स्कूलों में एक होर्डिंग लगे हैं। इन पर लिखा है ये है रघुवर सरकार। इन्हें हटाया जाए। यही नहीं, स्कूलों में बायोमेट्रिक हाजिरी के लिए टैब चालू करते ही उस पर सीएम का भाषण आता है। ये चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।