Move to Jagran APP

IED Blast में झारखंड जगुआर के तीन जवान शहीद, दो घायल; पश्चिमी सिंहभूम की घटना

IED Blast in West Singhbhum. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना के लांजी गांव स्थित पहाड़ी के क्षेत्र में आइईडी विस्फोट में झारखंड जगुआर के तीन जवान शहीद हो गए। दो जवान घायल हुए हैं। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया जा रहा है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 10:47 AM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 06:21 PM (IST)
IED Blast में झारखंड जगुआर के तीन जवान शहीद, दो घायल; पश्चिमी सिंहभूम की घटना
जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने ब्लास्ट किया।

जमशेदपुर/चाईबासा, जेएनएन। IED Blast in West Singhbhum झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी गांव स्थित पहाड़ी के क्षेत्र में आइडी विस्फोट में झारखंड जगुआर के तीन जवान शहीद हो गए। जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने आइईडी ब्लास्ट किया। इस दौरान तीन जवान शहीद हो गए जबकि दो जवान घायल हुए हैं। जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया है।

loksabha election banner

चक्रधरपुर प्रखंड मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर टोकलो थाना क्षेत्र लांजी पहाड़ी पर नक्सलियों ने पुलिस जवानों पर अत्याधुनिक तरीके से हमला कर दिया। दो डायरेक्शनल लैंडमाइन उग्रवादियों द्वारा ब्लास्ट किया गया, जिसमें तीन जवानों की मौत हो गई। जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे की है। शहीद और घायल होने वाले जवान झारखंड जगुआर के जवान हैं। घटना में दो जवानों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि एक जवान की इलाज के लिए रांची ले जाने के क्रम में मौत हुई।

एक की मौत रांची के रास्ते में

घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए हेलिकाॅप्टर से रांची भेजा गया। झरझरा हाट से सटे पदमपुर मैदान में हेलीकॉप्टर उतारा गया था। घटना के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा, सीआरपीएफ कमांडेंट आनंद जेराई ने मौके पर पहुंच मोर्चा संभाला। इसके बाद कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन सिंह, सीआरपीएफ डीआईजी आशु शुक्ला भी लांजी पहुंचे। दोपहर करीब 2.20 बजे हेलीकाप्टर से डीजीपी नीरज सिन्हा घटनास्थल से कुछ दूरी पर दाड़कादा में स्थापित पुलिस कैंप पहुंचे। जहां उन्हें कोल्हान व सीआरपीएफ डीआइजी ने घटना की विस्तृत जानकारी दी। करीब 40 मिनट रूकने व अधीनस्तों को दिशानिर्देश देने के बाद डीजीपी रांची रवाना हो गए। कोल्हान, सीआरपीएफ डीआइजी समेत एसपी, सीआरपीएफ कमांडेंट व सैकड़ों की संख्या में जवान लांजी पहाड़ी पर सर्च अभियान चला रहे हैं।

शहीद जवानों की सूची

झारखंड जगुआर के कांस्टेबल हरिद्वार साह, पलामू निवासी झारखंड जगुआर के कांस्टेबल किरण सुरीन, सिमडेगा निवासीहेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार पंडित, गोड्डा निवासी।

घायल जवान

कांस्टेबल दीप टोपनो, खूंटी निवासी कांस्टेबल निकू उरांव, लातेहार निवासी।

पोस्टमार्टम हाउस लाया गया शहीद जवानों का शव, डीआइजी भी पहुंचे

पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर के टोकलो थाना क्षेत्र अंतर्गत लांजी की पहाड़ियों में आईडी ब्लास्ट के दौरान शहीद हुए दो जवानों का शव अनुमंडल अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। यहां दो जवानों के शहीद होने की सूचना मिलने पर डीएसपी तथा चक्रधरपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पहले से ही मौजूद थे। शहीद जवानों का शव पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया गया। इसके कुछ देर बाद ही डीआइजी कोल्हान राजीव रंजन सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने जवानों के शव देखने के पश्चात चक्रधरपुर थाना प्रभारी को डॉक्टर से एक बार जांच करा लेने को कहा। पोस्टमार्टम के बाद दोनों जवानों का शव सड़क मार्ग से रांची ले जाया गया।

नक्सिलयों को लग रहा था झटका

बताते चलें कि फरवरी माह में प. सिंहभूम के अलग-अलग इलाकों से सत्तर से अधिक आईईडी व सिलेंडर बम जिला पुलिस व सीआरपीएफ ने अभियान चलाकर बरामद किए थे। कई गिरफ्तारियां भी हुई। इसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा था कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इधर जोनल कमांडर जीवन कंडुलना के आत्मसमर्पण के बाद उसकी निशानदेही पर भारी संख्या में हथियार भी बरामद किए गए थे। टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी में पूर्व में भी पुलिस व नक्सलियों की मुठभेड़ हो चुकी है। जिसमें घायल जवान को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची भेजा गया था। इधर पुलिस सूत्रों के मुताबिक विस्फोट की घटना के बाद क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

ये कहते डीआइजी

दो डायरेक्शनल लैंडमाइन उग्रवादियों द्वारा ब्लास्ट किया गया है। जिसमें कुल 4 जवान घायल हुए हैं। तीन जवान शहीद हुए है, जिसमें दो जवानों का शव चक्रधरपुर लाया गया है। बाकी रांची में इलाज के लिए चॉपर से भेजे गए हैं। क्षेत्र में कांबिंग ऑपरेशन जारी है। उग्रवादियों की हरकत कायराना है। इससे पुलिस के हौसले में कोई कमी नहीं आएगी। पुलिस ने जो कदम बढ़ाया है वह उग्रवादियों के खात्मे तक जारी रहेगा। लांजी में मुठभेड़ नहीं हुई, लेकिन सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

-राजीव रंजन सिंह, डीआइजी कोल्हान

डीआइजी कोल्हान आरआर सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच ली जानकारी।

शहीद जवान को अस्पताल ले रही एंबुलेंस।

शहीद जवान की फोटो।

शहीद जवान की फोटो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.