Move to Jagran APP

भाजपा की गलत नीति के कारण बंद है आइसीसी फैक्ट्री : मधु कोड़ा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा व झारखंड प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा का मऊभंडार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री व कार्यकारी अध्यक्ष ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 07:00 AM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 07:00 AM (IST)
भाजपा की गलत नीति के कारण बंद है आइसीसी फैक्ट्री : मधु कोड़ा
भाजपा की गलत नीति के कारण बंद है आइसीसी फैक्ट्री : मधु कोड़ा

संवाद सहयोगी, घाटशिला : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा व झारखंड प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा का मऊभंडार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री व कार्यकारी अध्यक्ष ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जो सुदूर ग्राम क्षेत्र में जो सिमट कर रह गए है उनमें उत्साह लाना है। नए लोगों को जोड़ना तथा आम लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना इस नई टीम का उद्देश्य है। पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज मऊभंडार एचसीएल आइसीसी का कॉपर फैक्ट्री बंद है। केंद्र की सरकार सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में बेचना चाहती है। केंद्र सरकार का शुरु से ही यह उद्देश्य रहा है। केंद्र सरकार ने आइसीसी कारखाना के आधुनीकीकरण में कभी ध्यान नहीं दिया है। फैक्ट्री बंद कर उद्योगपतियों को बेचना केंद्र सरकार का उद्देश्य है। फैक्ट्री बंद होने से आज मजदूरों के समक्ष बेरोजगार की समस्या है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस मामले पर पूरी जानकारी लेकर राज्य सरकार के स्तर पर पहल करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने मऊभंडार आइसीसी कारखाना के यूनिट हेड से भी बात कर पूरी जानकारी ली है। आइसीसी के ठेका मजदूरों ने सांसद गीता कोड़ा को मांग पत्र सौंप कर फैक्ट्री में नियमित रोजगार देने की मांग की है। सांसद ने इस पर पहल करने का भरोसा दिया है। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय खां, सांसद प्रतिनिधि काल्टू चक्रवर्ती, प्रखंड अध्यक्ष अमित राय, किसान मोर्चा संयोजक करूणा कर महतो, जसाई मार्डी, फकीर चंद्र अग्रवाल, समीर दास, आकिब जावेद, बाबू राव, गुरुवचन सिंह, चरण सिंह बानरा, अशरफ अली समेत कई उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान से होगा मजबूत संगठन : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा कि हमारे जितने कार्यकर्ता है उनमें उत्साह का संचार करना है। कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बनाएं रखना है। कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बना रहेगा तो संगठन भी मजबूत होगा। हमलोग भी उसी काम में लगे है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भोजपूरी व मगही पर दिए गए बयान पर पूछे जाने पर गीता कोड़ा ने कहा कि सभी भाषाओं को मान सम्मान मिलना चाहिए। हमलोग इसी पक्षधर के है। कांग्रेस भी इसी पक्षधर है। मुख्यमंत्री का वह व्यक्तिगत विचार होगा। यह कांग्रेस पार्टी का विचार नहीं हो सकता है। प्रदीप बलमुचू के वापसी पर निर्णय लेगा शीर्ष नेतृत्व : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार बलमुचू के कांग्रेस में वापसी के सवाल पर कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा कि उनकी वापसी को लेकर शीर्ष नेतृत्व इस पर निर्णय लेंगे। बाकि वही कह सकते है। संगठन को मजबूत बनाने को लेकर जो जिम्मेदारी मिली है उसमें हम लगे है। धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के मामले में सरकार से करेंगी बात : पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ में प्रस्तावित एयरपोर्ट के मामले पर सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का निर्माण किन कारणों से अधूरा है। इसकी जानकारी राज्य सरकार के स्तर से लेंगे। अगर राज्य सरकार के स्तर से होगा तो कोशिश करेंगे की जल्द इसका निर्माण शुरू हो सके। अगर केंद्र सरकार के स्तर से मामला अटका है तो अगले लोकसभा सत्र में मामले को रखेंगे। स्वागत समारोह में दिखी गुटबाजी : कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा व पूर्व मुख्यमंत्री मघुकोड़ा के स्वागत कार्यक्रम में भी कांग्रेस की गुटबाजी दिखी। एक तरफ घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष अमित राय व प्रभारी जसाई मार्डी समर्थकों के संग दिखे तो वहीं दूसरी तरफ सांसद प्रतिनिधि काल्टू चक्रवर्ती व करूणाकर महतो अपने समर्थकों के संग स्वागत कार्यक्रम स्थल पर नजर आए। दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा व कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा का स्वागत : कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शनिवार को पहली बार पश्चिम बंगाल जाने के क्रम में सुरदा क्रॉसिग पहुंचने पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय शाह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद गीता कोड़ा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का भव्य स्वागत किया गया। विभिन्न चौक चौराहों में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया गया। सुरदा क्रॉसिग में दोनों ने बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए सांसद ने कहा कि पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी है उसे वे बखूबी ढंग से निभाएंगी। कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिलेगा तथा संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगी। कार्यकर्ताओं के सहयोग से मुझे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में प्रतिनिधित्व करने का मौ़का मिला है। मैं यह मौ़का व्यर्थ नहीं जाने दूंगी। 2024 के चुनाव का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव और चुनौतियों से लड़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि पार्टी तथा राज्य के लोगों का विश्वास उन पर है। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष संजय शाह, लक्ष्मण चंद्र बाग, पिटू दास, सिकंदर शाह ,हिमांशु पात्रो, शमशेर खान, राजेंद्र पासवान, कृष्णा चंद्र पातर, डी मोसेस, शत्रुघ्न प्रसाद मोहम्मद मुस्तकीम,पाती नादन, मुखिया शुक्र मणि हेंब्रम सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.