Move to Jagran APP

बबीता की मौत मामले में पति हिरासत में

मानगो पुल के नीचे से मिला था चाईबासा निवासी महिला का शव

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 11:07 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 11:07 PM (IST)
बबीता की मौत मामले में पति हिरासत में
बबीता की मौत मामले में पति हिरासत में

जासं, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने बबीता रानी कालिदी की मौत मामले में उसके पति राज कालिदी को हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ बबीता को खुदकुशी के लिए उत्प्रेरित किए जाने की प्राथमिकी थाना में दर्ज की गई है। आरोपित मानगो का रहने वाला है। मूल रूप से ओड़िशा का निवासी हैं।

loksabha election banner

गौरतलब हैं बबीता रानी कालिदी का शव पुलिस ने मानगो पुल के नीचे सुवर्णरेखा नदी से 25 अक्टूबर को बरामद किया था। वह चाईबासा रेलवे कालोनी नांडू बस्ती की रहने वाली थी। आठ साल पहले उसकी शादी बबीता के साथ हुई थी। दोनों बर्मामाइंस इस्ट प्लांट बस्ती में रहते थे। लॉकडाउन में राज ने पत्नी को उसके चाईबासा मायके भेज दिया और खुद मानगो में अकेले में रहने लगा। पत्नी जब फोन करती थी। वह सही तरीके से जवाब नहीं देता था। बच्चा नहीं होने के कारण दोनों के बीच विवाद होते थे। 24 अक्टूबर को बबीता ने चाईबासा से पति को फोन किया। कहा वह उससे मिलने आ रही है। वह उसी दिन चाईबासा से जमशेदपुर पहुंची। कुछ समय के लिए टुइलाडूंगरी में रहने वाली मौसी के घर गई। वहां से वह पति के घर जाने की बात कहते हुए निकल गई। 25 अक्टूबर को उसका शव पुल के नीचे से पुलिस ने बरामद किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण पानी में डूबने से सामने आया था। पुलिस के मुताबिक नदी में कूदकर उसने खुदकुशी कर ली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.