Move to Jagran APP

जमशेदपुर के उलीडीह में हैवानियतः पत्नी के गुप्तांग में घुसेड़ दिया राॅड, मौत के बाद हो गया फरार

पति इस कदर हैवान बन गया कि अपनी पत्नी के गुप्तांग में राॅड घोंप दिया। पत्नी की मौत के बाद पति मौके से फरार हो गया। वारदात जमशेदपुर के उलीडीह थाना इलाके की है। महिला के शव के बाद ही पुत्री रोती हुयी मिली।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 05:01 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 05:01 PM (IST)
जमशेदपुर के उलीडीह में हैवानियतः पत्नी के गुप्तांग में घुसेड़ दिया राॅड, मौत के बाद हो गया फरार
महिला जमशेदपुर में रहकर ठेकेदार के अधीन काम कर रहा थी।

 जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। जमशेदपुर के मानगो उलीडीह के कल्याण विहार के पास एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट परिसर में महिला पूनम गोराई का शव पुलिस ने बरामद किया है जिसकी हत्या गुप्तांग में रॉड घुसेड़ कर दी गई थी। शव के पास ही महिला की पुत्री सोते हुए मिली। घटना के बाद से महिला का पति गायब है।

loksabha election banner

हत्या की शंका पति पर व्यक्त की जा रही है। मृतका घाटशिला की रहनेवाली है। पति अशोक गोराई और पुत्री के साथ काम करने उलीडीह आई थी। यही पर रहकर ठेकेदार के अधीन काम कर रहा थी। पति राजमिस्त्री है। सोमवार को उसका शव मिला। टुसू पर्व पर अन्य मजदूर वापस लौट गए थे। सोमवार को बिल्डर का कर्मचारी निर्माणधीन अपार्टमेंट की ओर गया। वहां महिला का शव देखा। इसकी सूचना बिल्डर को दी। सूचना पुलिस को दी गई। सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट समेत अन्य पुलिस अघिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि पति पत्नी के बीच विवाद हुआ होगा जिसमें पति ने पत्नी की हत्या कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.