पत्नी ने नशा करने से किया मना तो कर दी हत्या, अब खाएगा जेल की हवा
Husband Killed wife. पश्चिमी सिंहभूम में एक युवक ने पत्नी को सिर्फ इस वजह से मार डाला क्योंकि पत्नी ने नशा करने से मना किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
चक्रधरपुर, जेएनएन। Husband Killed wife at Goilkela in West Singhbhum of jharkhand कोल्हान प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम में एक युवक ने पत्नी को सिर्फ इस वजह से मार डाला क्योंकि पत्नी ने नशा करने से मना किया था। पुलिस ने हत्या के आराोपित पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
चक्रधरपुर अनुमंडल के आरक्षी उपाधीक्षक (डीएसपी) नाथुसिंह मीणा ने बताया कि घटना गोईलकेरा थाना क्षेत्र के अंगरिया गांव की है। 14 मार्च यानी शनिवार को बंडाई अंगरिया उर्फ डाडोंई अंगरिया (30 वर्ष) पिता स्वर्गीय नोयन अंगरिया की पत्नी पार्वती अंगरिया ने नशा करने से मना किया। पत्नी की मनाही के बाद दोनों में झगड़ा और गाली-गलौज हुआ। इस क्रम में डाडोंई अंगरिया गुस्से में आ गया और घर के पास रखा डंडा उठाकर पत्नी के से सिर पर वार कर दिया। डंडे के वार से पार्वती अंगरिया को सिर में काफी गहरी चोट लगी और अधिक
रक्त बहने के कारण उसकी मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी । घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद शव को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही मामला दर्ज कर नामजद प्राथमिकी अभियुक्त बंडाई अंगरिया उर्फ डाडोंई अंगरिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
ये हुई बरामदगी
- खून लगा लकड़ी का डंडा, लंबाई करीब 3 फीट ।
छापामारी दल के सदस्य
- पु लिस अवर निरीक्षक विकास कुमार (थाना प्रभारी)
- परिक्ष्यमान पुलिस अपर निरीक्षक दिनेश कुमार मंडल
- सहायक अवर निरीक्षक विश्वनाथ कुमार महतो
- गोईलकेरा थाना सेट 04 के सशस्त्र बल