विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दक्षिण पूर्व रेलवे का फैसला: हावड़ा-शिर्डी एक्सप्रेस में अक्टूबर से मिलेंगे एसी टू के दो कोच

Published: Thu, 01 Oct 2026 08:22 PM (IST)

दक्षिण पूर्व रेलवे ने हावड़ा-साईंनगर शिर्डी एक्सप्रेस की कोच संरचना में बदलाव किया है। अब इस ट्रेन में एक अतिरिक्त ...और पढ़ें

हावड़ा-साईंनगर शिर्डी-हावड़ा एक्सप्रेस से जनरल कोच को हटाकर उसकी जगह एक अतिरिक्त एसी टू-टियर कोच जोड़ा जाएगा।

हावड़ा-साईंनगर शिर्डी-हावड़ा एक्सप्रेस से जनरल कोच को हटाकर उसकी जगह एक अतिरिक्त एसी टू-टियर कोच जोड़ा जाएगा।

HighLights

  1. हावड़ा-शिर्डी एक्सप्रेस की कोच संरचना में बदलाव।

  2. एक सामान्य कोच हटाकर एसी टू-टियर कोच जोड़ा गया।

  3. नई व्यवस्था 8 और 10 अक्टूबर से प्रभावी होगी।

जासं, जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने यात्रियों की सुविधा और वातानुकूलित श्रेणियों की बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन संख्या 22893/22894 हावड़ा-साईंनगर शिर्डी-हावड़ा एक्सप्रेस की कोच संरचना में बदलाव किया है। 
 
नए आदेश के तहत इस ट्रेन से एक सामान्य द्वितीय श्रेणी (जनरल) कोच को हटाकर उसकी जगह एक अतिरिक्त एसी टू-टियर कोच जोड़ा जाएगा। इस संशोधन के बाद ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एसी टू-टियर श्रेणी की सीटें बढ़ जाएंगी।
 

8 और 10 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था 

रेल प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, परिवर्तित कोच संरचना के साथ ट्रेन का परिचालन हावड़ा से 8 अक्टूबर (ट्रेन संख्या 22893) और साईंनगर शिर्डी से 10 अक्टूबर (ट्रेन संख्या 22894) से प्रभावी होगा। 
 
रेलवे ने इसके लिए पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) प्रोफाइल में आवश्यक संशोधन करने के निर्देश दे दिए हैं। वर्तमान में इस ट्रेन में 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 लगेज-सह-गार्ड कोच, 7 एसी थ्री-टियर, 1 एसी टू-टियर, 1 पावर कार और 6 स्लीपर कोच समेत कुल 22 एलएचबी (LHB) डिब्बे शामिल हैं। 
 
बदलाव के बाद अब ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच घटकर 4 हो जाएंगे, जबकि एसी टू-टियर के कोच बढ़कर 2 हो जाएंगे। ट्रेन में कुल डिब्बों की संख्या 22 ही बनी रहेगी।
 

इन प्रमुख ट्रेनों की संरचना में भी बदलाव 

हावड़ा-शिर्डी एक्सप्रेस के अलावा रेलवे ने हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस (18625/18626), हटिया-बेंगलुरु एक्सप्रेस (18637/18638), हावड़ा-यशवंतपुर एक्सप्रेस (22831/22832), सांतरागाछी-तिरुपति एक्सप्रेस और सांतरागाछी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (22857/22858) की कोच संरचना में भी बदलाव किया है।