Move to Jagran APP

घर-घर भाजपा, घर-घर कमल, बाद में मैं, पहले दल Jamshedpur News

विधानसभा क्षेत्र प्रवास कार्यक्रम के तहत सोनारी में हुई बैठक में भाजपा के जमशेदपुर पश्चिमी विस क्षेत्र के विधायक सरयू राय शामिल हुए। इसमें घर-घ्‍र कमल बाद में पहले दल पर चर्चा हुई

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 05:20 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 05:20 PM (IST)
घर-घर भाजपा, घर-घर कमल, बाद में मैं, पहले दल Jamshedpur News
घर-घर भाजपा, घर-घर कमल, बाद में मैं, पहले दल Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में प्रवास कार्यक्रम के तहत सोनारी तथा बिष्टुपुर मंडल में भाजपा की बैठक हुई। सोनारी की बैठक में संगठन द्वारा तय किए गए प्रवास कार्यक्रम के तहत बतौर प्रभारी मंत्री सह क्षेत्र के विधायक सरयू राय तथा बिष्टुपुर मंडल में बतौर प्रभारी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह ने बैठक ली। सोनारी मंडल की बैठक चुन्नु भूमिज की अध्यक्षता में सोनारी सीपी क्लब में तथा बिष्टुपुर मंडल की बैठक जैन भवन बिष्टुपुर में मंडल अध्यक्ष सुर रंजन राय की अध्यक्षता में हुई।  

loksabha election banner

बैठक की शुरुआत 'घर-घर भाजपा, घर-घर कमल, बाद में मैं, पहले दल से हुई। बैठक में मंत्री सरयू राय ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आम लोगों को मिले लाभ तथा जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 एवं 35ए हटने से जम्मू कश्मीर में हो रहे सकारात्मक बदलाव के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं से लोगों को मिल रहे लाभ के साथ ही स्थानीय स्तर पर विधायक के द्वारा किए गए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों तक प्रचार प्रसार के माध्यम से पहुंचाएं। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को कई जानकारी दी। 

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह ने भी अनुच्देद 370 एवं 35ए हटने से जम्मू कश्मीर में हो रहे सकारात्मक बदलाव पर प्रकाश डाला। सोनारी मंडल की बैठक का मंच संचालन प्रदीप सिंह ने तथा बिष्टुपुर मंडल का मंच संचालन बीरेन तिऊ ने किया।

बैठक में प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, विधानसभा क्षेत्र के सह संयोजक मुकुल मिश्रा, देवेंद्र सिंह, योगेश मल्होत्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल लहरी, विनीता शाह, दीपक पारीक, बीरेंद्र प्रताप सिंह, हरिकिशोर तिवारी, पूरन वर्मा, अजय श्रीवास्तव, संजीव सिन्हा, ललन द्विवेदी, महेश्वर प्रताप सिंह, संजय तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, सन्नी सिंह, राजेश नंद, प्रभा सिंह, प्रशांत बनर्जी, कमलेश मुखी, मनोज पाठक, अरुण चौधरी सहित सभी बूथ अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा अध्यक्ष, जोन प्रभारी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.