Move to Jagran APP

हॉकी नेशनल प्लेयर ने बास्केटबॉल खिलाड़ी पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, कही ये बातें

नेशनल महिला हॉकी खिलाड़ी अनीता ने बास्केटबॉल खिलाड़ी पति विश्वजीत महापात्रा और ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने करने का आरोप लगाया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 02:50 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 02:50 PM (IST)
हॉकी नेशनल प्लेयर ने बास्केटबॉल खिलाड़ी पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, कही ये बातें
हॉकी नेशनल प्लेयर ने बास्केटबॉल खिलाड़ी पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, कही ये बातें

 जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर के सोनारी की रहनेवाली नेशनल महिला हॉकी खिलाड़ी अनीता ने बास्केटबॉल खिलाड़ी पति विश्वजीत महापात्रा और ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने, पांच लाख रुपये मांगने और गर्भधारण के समय मारपीट का आरोप लगाया है। उसने जमशेदपुर एसएसपी अनूप बिरथरे और चाईबासा एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

loksabha election banner

विश्वजीत महापात्रा बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं। वह चाईबासा जिले में पुलिस जवान है। वह एक राजनीतिक दल के नेता का अंगरक्षक है। शिकायत में पत्नी ने कहा कि विश्वजीत महापात्र से खेल अभ्यास के समय परिचय हुआ था। दोनों परिवार की सहमति से निबंधन कार्यालय में 2 मई 2016 को विवाह हुआ था। विवाह के समय पिता ने अपनी सामर्थ के अनुसार सबकुछ ससुराल पक्ष को दिया था। शादी के बाद वह बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती ससुराल में रहने लगी।

छह माह बदल गया व्यवहार

छह-सात माह सबकुछ ठीक रहा। इसके बाद पति, ससुर देवेंद्रनाथ महापात्रा, सास मंजू रानी महापात्रा और ससुराल पक्ष के लोग उसे ताना मारने लगे। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की गई। पिता ने कर्ज लेकर 20 अगस्त 2017 को एक लाख रुपये ससुर को दिए। ससुर ने कहा कि बाकी चार लाख भी जल्द दें। कुछ माह ठीक रहने के बाद 2018 में वह गर्भवती हुई। इसके बाद रुपये की मांग को लेकर मारपीट की जाने लगी। शारीरिक और मानसिक रूप से सभी प्रताडि़त किया जाने लगा। अच्छी तरह खाना-पीना नहीं देने के कारण गर्भ खराब हो गया। पति ने घर का माहौल अच्छा नहीं होने की बात कहते हुए उसे मायके पहुंचा दिया। उसने कहा कि सबकुछ ठीक होने पर ले जाएंगे। सात माह बीत जाने के बाद भी पति ससुराल ले जाने को नहीं आए। उन्होंने कहा कि बकाया चार लाख पहुंचा दो तब लेकर जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.