अब हाईटेक हो चुकी है नागरिक सुविधाएं
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : नागरिक सुविधाओ के क्षेत्र मे शहर काफी आगे निकल गया है।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : नागरिक सुविधाओ के क्षेत्र मे शहर काफी आगे निकल गया है। 15 साल पहले शहर के कई इलाको मे बिजली और पानी की दिक्कत थी। गर्मी आते ही मानगो, जुगसलाई, बागबेड़ा आदि गैर टाटा कमांड क्षेत्र मे पानी का हाहाकार मच जाता था। यही हालत बिजली की भी थी, लेकिन अब शहर मे पानी और बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहतर हुई है। साथ ही शहर मे नागरिक सुविधाएं हाईटेक हुई है। पहले की तुलना मे अब जमीन आसमान का फर्क आ गया है। जुस्को ने शहर के लिए कई हाईटेक नागरिक सुविधाएं शुरू की है।
एलईडी लाइटे, सीवरेज सफाई आदि को सेसर से जोड़ दिया गया है। स्मार्ट डस्टबिन लग गई है। अभी मानगो, जुगसलाई, बिरसानगर, गोविंदपुर आदि इलाको मे 20 घंटे बिजली मिल रही है। पहले इन इलाको मे 12-15 घंटे ही बिजली मिल पाती थी। अक्सर लोड शेडिंग रात को छह बजे से 11 बजे के बीच होती थी। इससे महिलाओ को किचन मे दिक्कत होती थी। परिवार को कैडल लाइट मे रात का खाना खाना पड़ता था। छात्र पढ़ाई नही कर पाते थे, लेकिन अब बिजली आपूर्ति मे काफी सुधार हो गया है। मानगो, जुगसलाई और मोहरदा मे जलापूर्ति योजनाएं शुरू होने से इन इलाको के लोगो को शुद्ध पानी मिल रहा है। 15 साल पहले इन इलाको मे कोई जलापूर्ति योजना नही थी। शहर मे जुस्को पानी की आपूर्ति करती थी, लेकिन गैर टाटा कमांड क्षेत्र जैसे मानगो, जुगसलाई, बिरसानगर आदि इलाके मे पानी की दिक्कत थी। जो संपन्न थे उन्होने अपने घर मे बो¨रग करा कर सबमर्सबल लगा रखा था। अप्रैल- मई तक ये बो¨रग भी सूख जाती थी। इसके बाद लोग पानी-पानी को मोहताज हो जाते थे। कई लोग जुस्को इलाके से वाहनो पर पानी लाकर मानगो, जुगसलाई, बिरसानगर इलाके मे बेचते थे। मगर, अब इन इलाको मे पानी की आपूर्ति की स्थिति पटरी पर आ गई है। यही नही, नागरिक सुविधाओ के मामले मे भी जमशेदपुर अक्षेस, मानगो अक्षेस और जुगसलाई नगर पालिका काफी अच्छा काम कर रहे है। यहां होल्डिंग टैक्स और ट्रेड टैक्स समेत कई चीजे ऑनलाइन हो गई है। पहले जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र हासिल करने मे लोगो को अस्पताल और नगर निकाय का चक्कर लगाते चप्पल घिस जाती थी। अब ये सुविधा ऑनलाइन हो गई है। अस्पताल मे जन्म होने के एक दिन मे कागजात अक्षेस आ जाता है और कोई भी हफ्ते भर मे जन्म प्रमाण पत्र हासिल कर सकता है। दोनों प्रमाण पत्रो के ऑनलाइन आवेदन हो सकता है। - राहत हुसैन, सदस्य चैबर ऑफ कामर्स एक्जीक्यूटिव कमेटी