Ayodhya Verdict : हाई अलर्ट पर कोल्हान, तीनों जिलों में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी
Ayodhya Verdict. अयोध्या मामले में फैसला आ जाने के बाद कोल्हान प्रमंडल हाई अलर्ट पर है। तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में पुलिस-प्रशासन चौकस है।
जमशेदपुर, जेएनएन। Ayodhya Verdict अयोध्या मामले में फैसला आ जाने के बाद कोल्हान प्रमंडल हाई अलर्ट पर है। प्रमंडल के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में पुलिस-प्रशासन चौकस है। सुरक्षा के कड़े बंदोवस्तहैं। डीसी-एसपी खुद भ्रमण कर स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
अयोध्या मामले को ध्यान में रखते हुए पूर्वी सिंहभूम के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रविशंकर शुक्ला और वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उपायुक्त एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक ने पुलिस जवानों को सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के अलावा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। प्रखंड पदाधिकारियों द्वारा भी विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है। पारा मिलिट्री फोर्स और जिला पुलिस के बल जगह-जगह तैनात किये गये हैं। सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जिले के वरीय पदाधिकारी, थाना प्रभारी क्षेत्र में निरीक्षण पर निकले हैं। स्थिति सामान्य है, लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।
स्थिति सामान्य है, लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है। pic.twitter.com/qxdxeVgllQ— DC East Singhbhum (@DCEastSinghbhum) November 9, 2019
चाईबासा में एसपी-डीसी खुद कर गश्त
पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुबह से ही विभिन्न संवेदनशील मार्गों में पुलिस दल तैनात कर दिया गया है। बड़ी बाजार क्षेत्र, सदर बाजार, बस स्टैंड समेत अन्य क्षेत्रों में पुलिस गश्ती दल लगातार गश्त कर रही है । मुफस्सिल थाना क्षेत्र इलाके में सुरक्षा के लिहाज से हर जगह पुलिस बल तैनात कर दी गई।एसपी इंद्रजीत महथा और डीसी अरवा राजकमल खुद शहर में घूमकर हालात पर नजर रख रहे हैं। पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महाथा ने कहा कि अयोध्या मामले को देखते हुए पुलिस बल पूरे जिला में तैनात कर दी गई है। चुनाव के मद्देनजर पूरे जिला में 144 भी लागू है , वही पुलिस की टीम सोशल साइट पर भी नजर रख रही है। सभी सोशल साइट के एडमिन को निर्देश दिया गया है कि किसी भी प्रकार के भड़काऊ पोस्ट नहीं करें अगर करते हुए पाए जाते हैं तो 5 साल की सजा हो सकती है।
अयोध्या मामले के मद्देनजर जगन्नाथपुर थाना के सभी संवेदनशील मार्गों एवं सघन बसाव वाले क्षेत्रों में सघन पैदल गश्ती की जा रही है तथा सभी समुदाय के लोगों से भी शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अनुरोध भी किया जा रहा है I@JharkhandPolice pic.twitter.com/xo86U8P8NK — Chaibasa Police (@ChaibasaPolice) November 9, 2019
सरायकेला पुलिस ने जारी किया संदेश
अयोध्या मामले को ध्यान में रखते हुए सरायकेला- खरसावां पुलिस प्रशासन ने खास संदेश जारी किया है। कहा है कि सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म व्हाट्सएप, फेसबुक एवं ट्विटर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है,अतः किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं दें तथा विवादित पोस्ट ना करें। विवादित पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म का विवेक से इस्तेमाल करें। धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले व असत्यापित पोस्ट को आगे न भेजें।
सजग रहते हुए किसी भी अफवाह और संदेहास्पद सामग्री या किसी अराजक तत्व द्वारा शांति भंग करने की सूचना मिलती है तो इसकी सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को दें। प्रशासन ऐसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेगी।@spsaraikela @DPROSARAIKELA @IprdK — DC, Saraikela-Kharsawan (@DCseraikella) November 9, 2019