Move to Jagran APP

Weather Update : दिन में रात सा नजारा, जोरदार बारिश; जानिए कबतक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज Jamshedpur News

Weather Update. जमकर बादल गरजे तो मेघ भी बरसा। बारिश से लोगों को हालांकि गर्मी से राहत मिली। अगले पांच दिन यानी 28 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बदला ही रहेगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 23 Apr 2020 03:04 PM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2020 07:47 PM (IST)
Weather  Update :  दिन में रात सा नजारा, जोरदार बारिश; जानिए कबतक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज Jamshedpur News
Weather Update : दिन में रात सा नजारा, जोरदार बारिश; जानिए कबतक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज Jamshedpur News

जमशेदपुर, जेएनएन। Weather  Update झारखंड के कोल्‍हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्‍यालय जमशेदपुर समेत आसपास के इलाके में गुरुवार दोपहर दिन में रात सा नजारा दिखा। जमकर बादल गरजे तो मेघ भी बरसा। बारिश से लोगों को हालांकि, गर्मी से राहत मिली।  आधे घंटे की बारिश से पूरा इलाका तरबतर हो गया। 

loksabha election banner

 

दरअसल, पूर्वी सिंहभूम में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। तन झुलसाने वाली धूप तो दोपहर बाद बारिश रोजमर्रा में शुमार हो चला है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जमशेदपुर शहर और आसपास के इलाके में  मौसम का मिजाज अगले पांच दिन यानी 28 अप्रैल तक बदला ही रहेगा।

इस दौरान बादल छाने के साथ ही  बारिश भी होगी।  शुक्रवार तक तापमान भी बढ़ता रहेगा। उसके बाद तापमान में गिरावट होगी। तापमान गिरकर फिर से 30 डिग्री सेल्यिस पर पहुंचेगा। हालांकि,  जमशेदपुर शहर और आसपास के क्षेत्र में बुधवार को आंशिक बादल तो छाए थे पर बारिश नहीं हुई थी। 

चक्रवात का असर 

मौसम विभाग के अुनसार मध्य प्रदेश से असम तक चक्रवात बना है। इसी चक्रवात के कारण झारखंड का मौसम भी करवट ले रहा है। सोमवार की आधी रात को जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चली थी और जमशेदपुर शहर में कुल 31.4 मिमी बारिश हुई थी। जमशेदपुर शहर और आसपास के क्षेत्र में तबाही मचाने के बाद आंधी कमजोर होकर मंगलवार की सुबह पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर चुका है। 

इस तरह बदल रहा तापमान

      दिन    अधिकतम      न्‍यूनतम   

  • गुरुवार   32.2         20.4  
  • बुधवार    33.2        20.6
  • मंगलवार  30.6       19.0
  • सोमवार   23.7        14.8

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.