Move to Jagran APP

Weather Update : दो-चार दिनों में और बढ़ेगी ठंड, 10 नवंबर को यहां होगी बारिश Jamshedpur News

Weather Update. दो-चार द‍िनों में ठंड और बढ़ेगी। जमशेदपुर और आसपास के इलाके में नौ नवंबर को बादल छाए रहेंगे जबकि 10 नवंबर को बारिश होगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 12:58 PM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 12:58 PM (IST)
Weather Update : दो-चार दिनों में और बढ़ेगी ठंड, 10 नवंबर को यहां होगी बारिश Jamshedpur News
Weather Update : दो-चार दिनों में और बढ़ेगी ठंड, 10 नवंबर को यहां होगी बारिश Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। दो-चार दिनों मेंं ठंंड और बढ़ेगी। ऐसा होगा बारिश होने की वजह से। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जमशेदपुर शहर और आसपास के क्षेत्र में नौ नवंबर को बादल छाए रहेंगे जबकि दस को बारिश होने की संभावना है। 

loksabha election banner

मंगलवार को जमशेदपुर का तापमान बढ़कर 32.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सोमवार को भी तापमान इतना ही था। तापमान बढऩे से दोपहर के वक्त लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा था। वैसे मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शहर और आसपास के क्षेत्र में नौ नवंबर को बादल छाए रहेंगे जबकि दस को बारिश होने की संभावना है। इस दौरान रोज शाम ढलने के बाद से सुबह तक वातावरण में कुहासा छाया रहेगा। दस नवंबर तक शहर का अधिकतम तापमान घटेगा जबकि न्यूनतम तापमान बढऩे की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार दस नवंबर को शहर का अधिकतम तापमान 28.0 और न्यूनतम 22.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को शहर की आद्र्रता अधिकतम 31 और न्यूनतम 19 प्रतिशत रही। न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। तापमान बढऩे पर लोगों को फिर एक बार पंखे का सहारा लेना पड़ा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.