Move to Jagran APP

fani cyclon : फानी के असर से कोल्हान अस्तव्यस्त, लगातार हो रही बारिश, कई घरों के छप्पर उड़े

fani cyclon Effect. फानी तूफान का असर कोल्हान में भी दिख रहा है। घाटशिला अनुमंडल इलाके में हवा तेज चल रही है। इस इलाके में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। घरों के छप्पर उड़ गए हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 03 May 2019 12:18 PM (IST)Updated: Fri, 03 May 2019 01:53 PM (IST)
fani cyclon : फानी के असर से कोल्हान अस्तव्यस्त, लगातार हो रही बारिश, कई घरों के छप्पर उड़े
fani cyclon : फानी के असर से कोल्हान अस्तव्यस्त, लगातार हो रही बारिश, कई घरों के छप्पर उड़े

जमशेदपुर, जेएनएन। फानी तूफान का असर कोल्हान में भी दिख रहा है। यहां सुबह से लगातार बारिश हो रही है। जमशेदपुर में हवा का झोंका तेज तो नहीं है, लेकिन घाटशिला अनुमंडल इलाके में हवा तेज चल रही है। इस इलाके में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। घरों के छप्पर उड़ गए हैं।

loksabha election banner

घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में सुबह ही जोरदार बारिश शुरू हुई। घाटशिला, मुसाबनी, चाकुलिया, बहरागोड़ा के अलावा पूर्वी सिंहभूम के पोटका और पटमदा इलाके में भी हवा के साथ बारिश सुबह से ही जारी है। इससे जनजीवन पूरी तरह अस्त- व्यस्त हो गया है। लोग घरों में दुबके हैं। चुनावी मौसम में फानी के प्रभाव के कारण प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार पर भी असर पड़ा है। चुनाव कार्यालयों पर सन्नाटा पसरा है। घाटशिला के फूलडूंगरी चौक की कई दुकानों के छप्पर उड़ गए। मुसाबनी में तेज बारिश से मुख्य पथ पर जलजमाव हो गया है। मउभंडार में सड़क पर तेज हवा की वजह से पेड़ की डाली सड़क पर गिर गई। घाटशिला के स्वर्णरेखा नदी के तटीय इलाके में रहनेवाले लोग भयभीत है़। क्योंकि कई गांवों में पानी घुसने की संभावना है।

प्रशासन अलर्ट मोड में

घाटशिला में क्षतिग्रस्त घर।

कोल्हान प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 3 और 4 मई को छुट्टी कर दी गई है। वहीं पूर्वी सिंहभूम में एनडीआरएफ की टीम बुलाकर रखी गई है। कोल्हान के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है। सभी को अपने कार्यालय में बने रहने को कहा गया है। नदी तट पर बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को कहा गया है। 

मुसाबनी में सड़क पर गिरी पेड़ की डाली। 

जमशेदपुर में बने 29 राहत केंद्र

जुगसलाई में बने राहत केंद्र : गौरी शंकर रोड पर नसीम मैरिज हाल, कब्रिस्तान हॉल, एमई स्कूल रोड पर माहेश्वरी मंडल व शिव मंदिर धर्मशाला, पुरानी बस्ती में न्यू नेशनल मिडिल स्कूल और मारवाड़ी पाड़ा रोड पर मारवाड़ी धर्मशाला।

जमशेदपुर अक्षेस 

ईसीसी फ्लैट क्लब हाउस : प्रतिमानगर, भाटिया बस्ती व बागे बस्ती। 

निर्मल महतो सामुदायिक भवन : ग्रीन पार्क बस्ती, श्यामनगर, रामनगर व हाड़ गोदाम। 

भारत सेवाश्रम संघ : रूपनगर, जाहिरा कॉलोनी, आशियाना क्षेत्र, निर्मलनगर व सोनारी। 

विकास भवन बागुनहातु चौक : बाबूडीह बस्ती, बागुनहातु व बारीडीह तटीय बस्ती। 

डीएवी पब्लिक स्कूल, पटेलनगर: निर्मल नगर, कल्याण नगर, छायानगर, भुइंयाडीह, कान्हू भट्टा, बागती बस्ती, 

सरदार माधव सिंह विद्यालय : पार्वती घाट और केडिया बस्ती 

करीमिया स्कूल, ङ्क्षहद क्लब व महिला ट्रेनिंग सेंटर कदमा : शास्त्रीनगर ब्लाक नंबर एक से तीन तक 

निर्मल सेवा सदन, जय प्रकाश उच्च विद्यालय शास्त्रीनगर व बाल्डवीन स्कूल : शास्त्रीनगर ब्लाक नंबर चार व पांच 

फानी चक्रवात में क्या करें क्या न करें

चक्रवात से पहले

-शांत रहें, घबराएं नहीं व अफवाहों पर ध्यान न दें।

-संपर्क क्षेत्र में बने रहने के लिए अपने मोबाईल फोन चार्ज रखें, एसएमएस का इस्तेमाल करें।

-मौसम की ताजा जानकारी के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखें, अखबार पढ़ें।

-अपने जरूरी कागजात व कीमती सामान एक जलरोधक थैले में रखें।

-एक आपदा किट अवश्य तैयार रखें जिसमे सुरक्षित रहने का आवश्यक सामान हो।

-अपने घरों, इमारतों को सुदृढ़ करें, जरूरी मरम्मत कराएं व नुकीले सामान को खुला न छोड़ें।

-मवेशियों व पशुओं की सुरक्षा के लिए उन्हें बांधकर न रखें।

घाटशिला में बारिश।

चक्रवात आने पर

यदि आप घर मे हैं तो

-बिजली का मेन स्विच व गैस सप्लाई तुरंत बंद कर दें।

-दरवाजे व खिड़कियां बंद रखें।

-यदि आपका घर असुरक्षित है, तो चक्रवात आने से पहले किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

-रेडियो/ ट्रांजिस्टर सुने।

-उबला हुआ या क्लोरीनयुक्त पानी ही पियें।

-सिर्फ आधिकारिक चेतावनी पर ही विश्वास करें।

यदि आप घर से बाहर हैं

-क्षतिग्रस्त इमारत में न जायें।

-टूटे हुए बिजली के खंभों, तारों व दूसरी नुकीली चीजों से बचें।

-जल्द से जल्द किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचें।

-यथासंभव दोपहिया वाहन के प्रयोग से बचें।

जमशेदपुर में झमाझम बारिश।

मुसाबनी में सड़क पर जलजमाव। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.