Move to Jagran APP

कोल्हान प्रमंडल में झुलस रहा पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां

जेएनएन, जमशेदपुर : कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिले इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। पश्चिम सिं

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 May 2018 02:25 PM (IST)Updated: Wed, 09 May 2018 02:25 PM (IST)
कोल्हान प्रमंडल में झुलस रहा पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां
कोल्हान प्रमंडल में झुलस रहा पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां

जेएनएन, जमशेदपुर : कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिले इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिला बुधवार को भी सर्वाधिक गर्म रहा। पश्चिम सिंहभूम जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सरायकेला खरसावां जिले का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस तरह दोनों जिले भीषण गर्मी और लू से झुलस रहे हैं। उधर, पूर्वी सिंहभूम जिले में भी तापमान आज एक डिग्री अधिक रहा। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था।

loksabha election banner

उधर, मौसम विभाग ने बयान जारी कर कहा है कि दक्षिण झारखंड यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा जिले में 9 से 13 मई तक कहीं कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मालूम हो कि इस वर्ष लू से पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड के गुमपुआ गांव में एक आठ वर्षीय बच्चा समेत दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस पूरे कोल्हान प्रमंडल में पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में ज्यादा गर्मी पड़ने से लोग बेचैन हैं। सुबह आठ बजे के बाद सड़कें विरान हो जा रही हैं। सड़कों पर आसमान से मानों आग बरसने लगता है। लोगों ने घरों से निकला बंद कर दिया है। शहर में कार्यक्रम आदि कम आयोजित हो रहे हैं। बाजार में शीतल पेय की मांग बढ़ गई है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। हर तरफ लोग परेशान हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.