Move to Jagran APP

Weather Update : गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड, इंसान संग पशु-पक्षी भी बेहाल, जानिए कबतक मिल सकती राहत

Weather Update.मई में अबतक का सार्वाधिक तापमान का रिकार्ड 46.6 डिग्री सेल्सयस है। माह के अंतिम दिनों में तापमान के घटने की संभावना है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 12:23 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 12:23 PM (IST)
Weather Update : गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड, इंसान संग पशु-पक्षी भी बेहाल, जानिए कबतक मिल सकती राहत
Weather Update : गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड, इंसान संग पशु-पक्षी भी बेहाल, जानिए कबतक मिल सकती राहत

जमशेदपुर, जासं। मई महीने के दौरान इस सीजन का सबसे अधिक तापमान सोमवार और मंगलवार को दर्ज किया गया। पहली बार झारखंड के जमशेदपुर शहर का तापमान 41.0 डिग्री का आंकड़ा छू सका । ऐसे में झुलसाने वाली गर्मी से लोग परेशान हैं। पशु-पक्षी भी बेहाल दिखरहे। एक तो लॉकडाउन के कारण लोग अपने घरों में कैद हैं, ऊपर से झुलसाने वाली गर्मी सितम ढाह रही है। बढ़ती गर्मी के बीच लॉकडाउन से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

loksabha election banner

जमशेदपुर  शहर का तापमान बढ़ रहा है वहीं लोगों के घरों में कूलर-पंखों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शहर और आसपास के क्षेत्र में आने वाले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। इसके बाद 29 मई से मौसम में बदलाव होने के संकेत मिले हैं। पूर्वानुमान के अनुसार 29 मई को शहर और आसपास के क्षेत्र में बादल छाए रहने के साथ बारिश भी हो सकती है। इसके बाद 30 और 31 मई को शहर और आसपास के क्षेत्र में बारिश होगी। इस दौरान तापमान में गिरावट होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने सोमवार को शहर का तापमान अधिकतम 41.0 और न्यूनतम 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

विगत दस वर्षों में कम रहा तापमान 

पिछले माह भी मात्र तीन दिन ही अधिकतम तापमान 40 का अंक छू सका था। वैसे वर्ष 2018 के मई माह का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मई में अबतक का सार्वाधिक तापमान का रिकार्ड 46.6 डिग्री सेल्सयस है। माह के अंतिम दिनों में तापमान के घटने की संभावना है।

29 से दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार 29 मई से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगेगा। इस दौरान आंधी चलने के साथ बादल भी गरज सकते हैं। पूर्व से आने वाली तेज हवाएं 29 मई के बाद कुछ राहत ला सकती हैं।

पिछले दस वर्षों का अधिकतम तापमान

    वर्ष    -  तापमान

  • 2010 - 43.9
  • 2011 - 42.3
  • 2012 - 44.7
  • 2013 - 45.8
  • 2014 - 43.4
  • 2015 - 44.8
  • 2016 - 44.6
  • 2017 - 42.4
  • 2018 - 40.8
  • 2019 - 43.4

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.