Move to Jagran APP

kidney Disease : किडनी की बीमारी है तो परेशान नहीं हो, ये पांच चीज रखती है खास ख्याल, इसके सेवन से मिलते हैं जबरदस्त लाभ

Health Tips अगर आप किडनी की बीमारी से परेशान हैं तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इससे छुटकारा पाया जा सकता है। खान-पान पर विशेष ध्यान देकर राहत पाया जा सकता है। इन पांच चीजों का उपयोग कर इस समस्या को दूर रख सकते हैं....

By Jitendra SinghEdited By: Published: Mon, 30 Aug 2021 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 30 Aug 2021 06:30 PM (IST)
kidney Disease : किडनी की बीमारी है तो परेशान नहीं हो, ये पांच चीज रखती है खास ख्याल, इसके सेवन से मिलते हैं जबरदस्त लाभ
किडनी की बीमारी है तो परेशान नहीं हो

जमशेदपुर : भादगौड़ की जिंदगी में किडनी रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कम उम्र में ही किडनी खराब होने की शिकायत होने लगी है। हालांकि, इससे ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है अन्यथा परेशानी और भी बढ़ सकती है। किडनी मरीजों को खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। खान-पान के माध्यम से किडनी को काफी हद तक बचा सकते है। किडनी शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होता है। इसका मुख्य काम शरीर से वेस्ट मटेरियल को फिल्टर कर बाहर निकालना है और शरीर में कैमिकल फ्री और हेल्दी ब्लड की सप्लाई को बैलेंस करना है।

loksabha election banner

किडनी के मरीज ये पांच चीज जरूर खाएं

फूलगोभी : अगर आप किडनी के मरीज हैं तो फूलगोभी जरूर खाएं। फूलगोभी को विटामीन-सी, फोलेट और फाइबर का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। यह इंडोल्स, ग्लूकोसिनोलेट्स और थियोसायनेट्स से भी भरपूर होता है।फूलगोभी के सेवन से किडनी को हेल्दी रखा जा सकता है। ऐसे में फूलगोभी हर किसी को खाना चाहिए।

पालक : पालक के कई फायदे हैं। इसे किडनी के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है। पालक एक हरी पत्तेदार सब्जी है, जिसमें विटामीन-ए, सी, के आयरन, मैग्नीशियम और फोलेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। पालक में पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। पालक खाने से किडनी हेल्दी रहता है।

लहसुन : लहसुन का उपयोग कई चीजों में किया जाता है। किडनी के लिए भी लहसुन काफी लाभदायक होता है। लहसुन में सोडियम, पोटेशियम और फॉस्फोरस बेहद कम मात्रा में मौजूद होते हैं जो किडनी के लिए फायदेमंद होता है। किडनी मरीजों को लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए।

 

अनानास : किडनी मरीजों को अनानास का सेवन भी करना चाहिए। इसके नियमित रूप से सेवन करने से शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होता है, जिससे किडनी संबंधित बीमारी होने की संभावना कम हो जाती है। अनानास में फाइबर काफी अधिक मात्रा में मौजूद होता है।

शिमला मिर्च : शिमला मिर्च को लोग खाना काफी अधिक पसंद करते हैं। इसके कई फायदे होते हैं। किडनी मरीजों के लिए भी यह फायदेमंद होता है। इसका नियमित सेवन करने से किडनी स्वस्थ रहता है। शिमला मिर्च एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-सी भी अधिक मात्रा में मजबूत होता है।

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.