Move to Jagran APP

Health Tips : आखिर खाने के बाद हम सौंफ मिश्री बादाम क्यों खाते हैं, क्या है फायदा

Health Benefits of Fennel Seeds कभी आपने सोचा है कि होटलों में खाने के बाद सौंफ मिश्री व बादाम क्यों परोसा जाता है। जी हां न सिर्फ यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है बल्कि अन्य कई रोगों को हमसे दूर रखता है। जानिए इसकी खासियत...

By Jitendra SinghEdited By: Published: Fri, 17 Dec 2021 03:15 PM (IST)Updated: Fri, 17 Dec 2021 03:15 PM (IST)
Health Tips : आखिर खाने के बाद हम सौंफ मिश्री बादाम क्यों खाते हैं, क्या है फायदा
Health Tips : आखिर खाने के बाद हम सौंफ मिश्री बादाम क्यों खाते हैं, क्या है फायदा

जमशेदपुर : सौंफ, मिश्री, बादाम खाने के अनेक फायदे हैं। इसके खाने से सबसे ज्यादा फायदा आंखों को होता है। दरअसल, उम्र के साथ कई लोगों की आंखे कमजोर हो जाती है तो कुछ लोगों की उम्र से पहले ही। ऐसे में जरुरी है कि आप अपने खानपान पर सबसे ज्यादा ध्यान रखें। इसके सेवन से आपकी आंखों से चश्मा तक हट सकता है।

loksabha election banner

जानें सौंफ, मिश्री, बादाम खाने के फायदे

आयुर्वेदाचार्य अनिल राय के अनुसार, आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बादाम, मिश्री और सौंफ का मिश्रण काफी फायदेमंद होता है। इन तीनों को पीसकर एक डिब्बे में रख लें। रोज सोने से पहले एक ग्लास दूध में एक चम्मच पाउडर डालकर कुछ महीनों तक इसका नियमति सेवन करें। कुछ ही दिनों में आपको इसका फर्क दिखने लगेगा।

बादाम के फायदे

अगर किसी को भूख की समस्या है तो बादाम का सेवन करना चाहिए। रोजाना बादाम का सेवन करने से भूख न लगने की समस्या दूर हो जाएगी। इसके लिए बादाम को आधे दिन पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद बादाम के ऊपर का छिलका निकालकर उसे चाशनी में मिलाकर मुरब्बा बना लें। इस मुरब्बे को रोज खाएं, इससे भूख ना लगने की समस्या खत्म हो जाएगी।

चेहरे की झुर्रियों से पाएं छुटकारा

कई लोगों को बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रिया आने लगती है, ऐसे में बादाम का सेवन करना चाहिए। सरसों और सेंधा नमक को एक साथ पीसकर चेहरे पर लगाए, कुछ दिनों में चेहरे की झुर्रियां गायब हो जाएगी। इसके साथ ही दांत दर्द की समस्या में भी बादाम काफी लाभकारी है। इसके लिए बादाम के छिलकों को पीस लें और उसेदांतों पर रगड़ें। ऐसा करने से दांत के दर्द की समस्या से आराम मिलेगा।

सौंफ के फायदे

सौंफ के भी कई ऐसे फायदे है जो शायद ही सबको पता है। गर्मी में सौंफ शरीर को ठंडक देती है। इसके सेवन से गैस की समस्या में आराम मिलता है। साथ ही पीरियड के समय होने वाले दर्द को भी कम किया जाता है। सौंफ में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है।

मिश्री के फायदे

जिस तरह से बादाम और सौंफ के अनेक फायदे हैं वैसे ही मिश्री के भी अनेक फायदे हैं। इसके सेवन से वजन कम किया जा सकता है। साथ ही पाचन में भी काफी सहायक होता है। इसके अलावा एनीमिया, सर्दी व जुकाम के साथ ही हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाने में काफी लाभकारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.