चांडिल अनुमंडल कार्यालय के प्रधान लिपिक घूस लेते गिरफ्तार
जेएनएन, जमशेदपुर/चांडिल: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने कोल्हान प्रमंडल के सरायक
जेएनएन, जमशेदपुर/चांडिल: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल कार्यालय के प्रधान लिपिक सत्यनारायण षाड़ंगी को एक हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वे एक मामले के पैरवीकार राजकुमार को ऑर्डर की कॉपी देने के एवज में रुपये की मांग कर रहे थे। उन्होंने इसकी शिकायत एसीबी से की। शिकायत के बाद प्रधान लिपिक को दबोचने की योजना बनी और शनिवार को योजनाबद्ध तरीके से घूस के एक हजार रुपये के साथ कार्यालय से पकड़े गए।
गौरतलब हो कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में अब तक कई मुखिया और कर्मचारियों के साथ ही अधिकारी कोल्हान में एसीबी की गिरफ्त में आ चुके हैं। इसी वर्ष 23 अगस्त को पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड की कुईयानी पंचायत के मुखिया मनसाराम सिंह आठ हजार रुपये घूस लेते पकड़े गए थे। पिछले 20 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर प्रखंड से तीन गिरफ्तारिया हुई थी। एसीबी की टीम ने जमशेदपुर प्रखंड के सहायक अभियंता सुनील चंद्र चौधरी, नाजिर शिव शकर श्यामल और पंचायत सेवक रतन सिंह मुंडा को मुखिया सुकुरमनी उराव से 25 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। राजनगर पंचायत की मुखिया ने एसीबी से शिकायत की थी विभिन्न योजनाओं से जुड़ी फाइलों को अनुमति देने के एवज में 25 हजार रुपये की माग की जा रही है। शिकायत के बाद टीम बनी और तीनों को घूस के रुपये संग पकड़ा गया।
इससे पूर्व तीन जून 1917 को पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर अंचल के इंस्पेक्टर प्रेम मोहन मेहता को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आठ हजार रुपये घूस लेते हुए उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया था। इंस्पेक्टर एक केस से नाम हटाने के लिए रुपये की माग कर रहे थे। इसकी शिकायत के बाद कार्रवाई की गई।