मेहंदीपुर बालाजी का हवन-कीर्तन उत्सव कल
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : राजस्थान के मेहंदीपुर धाम के अनुयायी श्रावण मास में अपने ईष्ट देव क
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : राजस्थान के मेहंदीपुर धाम के अनुयायी श्रावण मास में अपने ईष्ट देव का वार्षिक हवन-पूजन और कीर्तन उत्सव 15 अगस्त को बिस्टुपुर स्थित राम मंदिर परिसर में आयोजित करेंगे। श्रीराम जानकी सेवा मंडल के तत्वावधान में मेहंदीपुर बालाजी का यह तीसरा वार्षिक अनुष्ठान होगा। सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक चलने वाले इस इस अनुष्ठान में सबसे पहले सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। शनिवार को बिस्टुपुर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उपरोक्त जानकारी संस्था के पदाधिकारियों ने दी। पत्रकार वार्ता में कैलाश सरायवाला, महेश गोयल, रमेश अग्रवाल, सुरेश शर्मा, आभाष मूनका, राजीव सरावगी, अनिल ढाढनिया, नरेंद्र सरावगी, अंबिका नागेलिया, रामरतन काउंटिया, प्रकाश शर्मा व मनोज पुरिया आदि मौजूद थे।
लगेगी दरखास्त : दरबार में प्रवेश से पूर्व सभी भक्तों के लिए दरखास्त की रकम 10 रुपये तय है।
उसारा से संकट मुक्ति का निवेदन : जिन भक्तों के जीवन में संकटों का प्रभाव है अथवा जो भी किसी ऊपरी बाधा से पीड़ित हैं उनका छोटे महाराज के निर्देश पर उसारा किया जाएगा। उसारा में नारियल, लौंग, इलाइची, उड़द की दाल और तिल का प्रयोग किया जाता है।