Move to Jagran APP

इंतजार खत्म, न्यूवोको में शुरू हुई ग्रेड वार्ता, एक साल से था बंद

न्यूवोको विस्टाॅस कॉर्प जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट कर्मचारियों के ग्रेड पर एक साल बाद सोमवार को वार्ता शुरू हो गई। कर्मचारियों का ग्रेड एक जनवरी-2020 से लंबित है। पहले दिन कर्मचारियों के ग्रेड को लेकर सौंपे गए चार्टर ऑफ डिमांड पर बिंदुवारचर्चा की गई।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 05:25 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 05:25 PM (IST)
इंतजार खत्म, न्यूवोको में शुरू हुई ग्रेड वार्ता, एक साल से था बंद
इंतजार खत्म, न्यूवोको में शुरू हुई ग्रेड वार्ता, एक साल से था बंद

जमशेदपुर : न्यूवोको विस्टाॅस कॉर्प जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट कर्मचारियों के ग्रेड पर एक साल बाद सोमवार को वार्ता शुरू हो गई। कर्मचारियों का ग्रेड एक जनवरी-2020 से लंबित है। पहले दिन कर्मचारियों के ग्रेड को लेकर सौंपे गए चार्टर ऑफ डिमांड पर बिंदुवारचर्चा की गई। अब अगली वार्ता दो दिन बाद 20 जनवरी को होगी। यूनियन के मांग पत्र को देखते हुए प्रबंधन पक्ष से भी अपने प्रस्ताव दिए गए। अब अगली वार्ता में बिंदुवार चर्चा कर उस पर सहमति बनाई जाएगी। ग्रेड वार्ता में प्रबंधन पक्ष से सहायक उपाध्यक्ष जितेंद्र जयंत, आई-आर अधिकारी राहुल चटर्जी व अनिल गोस्वामी शामिल थे। जबकि यूनियन की ओर से ग्रेड वार्ता करने को तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जिसमें यूनियन महामंत्री विजय खां, डिप्टी प्रेसीडेंट वीके त्रिवेदी व संजय सिंह का नाम शामिल है। ग्रेड वार्ता में ये तीनों यूनियन के प्रतिनिधि शामिल थे। 

loksabha election banner

लॉकडाउन की वजह से एक साल ग्रेड में विलंब हुआ है। अब लगातार वार्ता कर ग्रेड रिवीजन समझौता करने पर सहमति बनी है। यूनियन नेताओं का कहना है कि ग्रेड को लंबित हुए एक साल हो गया।

कोविड-19 को लेकर पहली बार ग्रेड रिवीजन में विलंब हुआ हौ। ऐसे में अब समय रहते ग्रेड वार्ता कर समझौता करने की बात है। ग्रेड वार्ता करने के लिए प्रबंधन-यूनियन की संयुक्त कमेटी बनी है। लेकिन अंतिम निर्णय कंपनी के प्लांट हेड व यूनियन अध्यक्ष की मौजूदगी में होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.