Move to Jagran APP

जमशेदपुर में बढ़ा गाउन व प्लाजो का क्रेज

बाजार में दो तरह के गाउन को सबसे अधिक पसंद किया जा रहा। एक ट्रेडिशनल तो दूसरा वेस्टर्न।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 02 Oct 2018 12:24 PM (IST)Updated: Tue, 02 Oct 2018 01:02 PM (IST)
जमशेदपुर में बढ़ा गाउन व प्लाजो का क्रेज
जमशेदपुर में बढ़ा गाउन व प्लाजो का क्रेज

जमशेदपुर (जेएनएन)। लौहनगरी की महिलाओं में गाउन व प्लाजो सूट पहनने का क्रेज बढ़ रहा है। अब महिलाएं शादी की पार्टी से लेकर रिंग सेरेमनी तक में गाउन व प्लाजो पहनना पसंद कर रही हैं। चूंकि टीवी सीरियल में गाउन व प्लाजो का ट्रेंड चल रहा है, इसलिए जमशेदपुर में इसका क्रेज दिख रहा है। वैसे शादी समारोह में पहले लहंगा पहनने का चलन था, अब लहंगे की जगह गाउन ने ले ली है। बाजार में दो तरह के गाउन को सबसे अधिक पसंद किया जा रहा। एक ट्रेडिशनल तो दूसरा वेस्टर्न। 

loksabha election banner

अनारकली स्टाइल : इस स्टाइल के गाउन की जबरदस्त डिमांड है। इसमें कली का भरपूर काम होता है। गाउन में जितनी ज्यादा कलियां, परिधान उतना ही सुंदर लगता है।

इंडो वेस्टर्न स्टाइल : इस तरह के स्टाइल में भारतीय और पश्चिमी दोनों तरह के डिजाइनों का मेल होता है। इसमें काला, भूरा और बादामी रंगों का काम होता है। 

स्कर्ट स्टाइल :  स्कर्ट गाउन में स्कर्ट की तरह प्लेट्स होते हैं। इन प्लेट्स में बहुत ज्यादा घेरा नहीं होता। 

अंगरखा स्टाइल : इस स्टाइल की पहचान  डोरियों से होती है। डोरियों का यह प्रयोग उसे एक अलग अंदाज देता है। 

ये कहते हैं विक्रेता

साकची बाजार के दुकानदार तरणप्रीत सिंह बताते हैं कि महिलाओं के बीच अब गाउन व प्लाजो का क्रेज बढऩे लगा है। टीवी सीरियल में गाउन का चलन देखकर लौहनगरी की महिलाएं भी इससे आकर्षित हो रही हैं और उसी अंदाज में गाउन पहनना पसंद भी करने लगी हैं। वे नए चलन के हिसाब से गाउन और प्लाजो रख रहे हैं। इसकी अच्छी बिक्री होती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.