Move to Jagran APP

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने चामी को किया सम्मानित, दी शुभकामना Jamshedpur News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित राजनगर की सुश्री चामी मुर्मू दिल्ली से लौट कर सीधे रांची जाकर राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Wed, 11 Mar 2020 07:18 PM (IST)Updated: Wed, 11 Mar 2020 08:05 PM (IST)
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने चामी को किया सम्मानित, दी शुभकामना Jamshedpur News
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने चामी को किया सम्मानित, दी शुभकामना Jamshedpur News

राजनगर/जमशेदपुर (जेएनएन)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित राजनगर की सुश्री चामी मुर्मू दिल्ली से लौट कर सीधे रांची जाकर राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

loksabha election banner

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सुश्री चामी मुर्मू को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल ने चामी मुर्मू को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। राजभवन रांची में राज्यपाल से मुलाकात के बाद मंगलवार को राजनगर पहुंचने पर चामी मुर्मू का जोरदार स्वागत किया गया। राजनगर पहुंचने पर सुश्री मुर्मू ने वीर शहीद सिदो कान्हू को नमन किया। इसके बाद सहदेव महतो एवं पंडीत रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।

सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद चामी मुर्मू व अन्य

इस दौरान राजनगर के साहू कालोनी से ऊपर राजनगर सहदेव चौक से पुन: नीचे बाजार तक पैदल चलते हुए हाथ जोड़कर लोगों का अविभावादन किया। चामी के स्वागत में सैकड़ों लोग शामिल हुए। बैंड बाजा एवं पारंपरिक आदिवासी नृत्य के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान महिलाओं ने चामी मुर्मु को फूलमालाओं से लाद दिया गया। खुशी में लोगों ने चामी मुर्मू को अबीर गुलाल भी लगाया। मौके पर सहयोगी महिला के सचिव जवाहरलाल महतो, जयपाल मुर्मू, डोमन महतो, आनंद महतो, जगन्नाथ महतो, ठाकुर ङ्क्षसह मुर्मू, मालती महतो आदि कई महिला पुरुष शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.