Move to Jagran APP

राज्यपाल ने किया सम्मानित तो नौनिहालों के खिल उठे चेहरे, द्रौपदी मुर्मू ने कही ये बात jamshedpur News

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि झारखंड के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। वे हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्यपाल ने टॉपरों को सम्मानित किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 03 Aug 2019 03:18 PM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2019 03:18 PM (IST)
राज्यपाल ने किया सम्मानित तो नौनिहालों के खिल उठे चेहरे, द्रौपदी मुर्मू ने कही ये बात jamshedpur News
राज्यपाल ने किया सम्मानित तो नौनिहालों के खिल उठे चेहरे, द्रौपदी मुर्मू ने कही ये बात jamshedpur News

चाकुलिया (पूर्वी सिंहभूम),जेएनएन। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में प्रतिभा सम्मान समारोह में नौनिहालों को सम्मानित किया। उन्होंने सुदूर इलाके में इस तरह के आयोजन को जरूरी और बेहतर पहल बताया। राज्यपाल के हाथों सम्मान पाकर नौनिहालों के चेहरे भी खिल उठे। आशीर्वाद संस्था ने सम्मान समरोह का आयोजन किया।

loksabha election banner

प्रतिभा सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राज्य के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। पढ़ाई के अलावा खेलकूद एवं अन्य विधाओं में भी बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करना अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला का चाकुलिया क्षेत्र तीन राज्‍यों झारखंड, बंगाल और ओडिशा का त्रिवेणी संगम है। यहां उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए डिग्री कॉलेज खोलने के संबंध में राज्य सरकार से वे बात करेंगी।

प्रखंड के सभी स्कूलों के मैट्रिक के तीन टॉपर सम्मानित

चाकुलिया नगर भवन में आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा नेता दिनेशानंद गोस्वामी, घाटशिला के भाजपा विधायक लक्ष्मण टुडू भी उपस्थित थे। समारोह में प्रखंड के सभी स्कूलों के मैट्रिक के तीन टॉपरों को सम्मानित किया गया। समारोह स्थल से थोड़ी ही दूर स्थित मनोहर लाल उच्च विद्यालय मैदान में हेलीपैड का निर्माण किया गया था जहां महामहिम का हेलीकॉप्टर उतरा। कार्यक्रम में दो घंटे शिरकत करने के बाद वह वापस लौट गई। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.