Jamshedpur Gold-Silver Price: सोने-चांदी का आज का भाव हुआ जारी, देखिए जमशेदपुर में क्या है सोने का भाव
Jamshedpur Gold-Silver Price तमाम उतार-चढ़ाव के बीच आज सोने का भाव जारी हो गया आज भी सोने और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी भाव जस का तस बना हुआ है। देखिए जमशेदपुर में क्या है सोने का भाव।
जमशेदपुर, जासं। अक्षय तृतीया से ही सोने-चांदी के भाव में उथल-पुथल चल रही है। छह दिन तक सोने का भाव स्थिर था। चांदी भी ठहर गया था। सातवें दिन 20 मई को सोना एक बारगी 500 रुपये चढ़ गया, तो चांदी भी 10 रुपये चढ़कर 660 का हो गया। दूसरे दिन 21 मई को सोना 100 रुपये चढ़ गया। इससे अनुमान है कि एक बार फिर सोना धीरे-धीरे चढ़ने लगा है। सोमवार को बुलियन बाजार खुला, लेकिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि तीसरे दिन सोना 200 रुपये तक सोना बढ़ गया था, जबकि अब 27 मई को 100 रुपये घट गया। शनिवार को बुलियन बाजार ठिठका रहा।
इससे पहले यूक्रेन पर रूसी हमले के साथ ही 25 फरवरी को सोने के भाव में शुक्रवार को रिकार्ड 1300 रुपये वृद्धि हुई थी। आज से पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि एक दिन में सोने का भाव इस तरह से बढ़ा हो। एक दिन में या कहें रातों-रात 24 कैरेट का सोना 1300 रुपये, 22 कैरेट 1200 रुपये और 18 कैरेट सोना 1000 रुपये बढ़ गया। हालांकि दूसरे दिन 26 फरवरी को सोना 1000 रुपये तक गिर गया था। चांदी भी लुढ़क कर 690 पर आ गया था। लेकिन एक बार फिर इसका भाव चढ़ने लगा। एक मार्च को सोना फिर 500 रुपये बढ़ गया था, जबकि दो मार्च को फिर 200 रुपये बढ़ गया था। चांदी 700 हो गया था, लेकिन रूस ने परमाणु हमले की धमकी दी तो 3 मार्च को सोना 500 रुपये चढ़ गया। चांदी भी 710 रुपये हो गया था। पांच मार्च को सोना एक बार फिर 400 रुपये भाग गया, तो चांदी भी अब तक का सर्वाधिक 730 रुपये हो गया था। आठ मार्च को अमेरिका ने जैसे ही रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए तो सोना एकबारगी 800 रुपये तक बढ़ गया। इस रफ्तार से तब राहत मिली, जब 10 मार्च को सोना एकबारगी 1000 रुपये नीचे गिर गया था। 12 मार्च को सोना फिर 400 रुपये गिर गया। चांदी भी 10 रुपये लुढ़का, लेकिन अगले दिन सोना 200 रुपये फिर चढ़ गया था। 15 मार्च को सोना 700 रुपये तक गिर गया, तो चांदी भी लुढ़ककर 740 पर आ गया था। दूसरे दिन 16 मार्च काे सोना 300 रुपये तक गिरा, तो तीसरे दिन 200 रुपये नीचे आया। सोने-चांदी की यह हलचल अभी जारी रहेगी।
जमशेदपुर में सोने-चांदी का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)
तारीख : 24 कैरेट : 22 कैरेट : 18 कैरेट : चांदी
28 मई : 52,300 : 49,700 : 40,800 : 660
27 मई : 52,300 : 49,700 : 40,800 : 660
26 मई : 52,400 : 49,800 : 40,900 : 660
25 मई : 52,600 : 50,000 : 41,000 : 660
22 मई : 52,400 : 49,800 : 40,900 : 660
21 मई : 52,300 : 49,700 : 40,800 : 660
20 मई : 52,200 : 49,600 : 40,700 : 660
19 मई : 51,700 : 49,100 : 40,300 : 650
14 मई : 51,700 : 49,100 : 40,300 : 640
13 मई : 52,300 : 49,700 : 40,800 : 640
12 मई : 52,500 : 49,900 : 40,900 : 650
11 मई : 52,600 : 50,000 : 41,000 : 660
10 मई : 52,700 : 50,100 : 41,100 : 660
07 मई : 53,100 : 50,500 : 41,400 : 670
06 मई : 52,700 : 50,100 : 41,100 : 670
04 मई : 52,600 : 50,000 : 41,100 : 670
03 मई : 52,500 : 49,900 : 41,000 : 670
30 अप्रैल : 53,400 : 50,800 : 41,700 : 690
28 अप्रैल : 52,900 : 50,300 : 41,300 : 700
27 अप्रैल : 53,300 : 50,700 : 41,600 : 700
26 अप्रैल : 53,100 : 50,500 : 41,400 : 700