Move to Jagran APP

Gold-Silver Price: सोने के भाव गिरे, चांदी की चमक बरकरार, जानिए जमशेदपुर में क्या है सोने-चांदी का भाव

Jamshedpur Gold-Silver Price सोने के भाव में एक बार फिर गिरावट देखी गई है। पिछले कई दिनों से लगातार सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। जबकि चांदी की चमक भी बरकरार है देखिए जमशेदपुर में सोने का भाव।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 10:46 AM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 10:46 AM (IST)
Gold-Silver Price: सोने के भाव गिरे, चांदी की चमक बरकरार, जानिए जमशेदपुर में क्या है सोने-चांदी का भाव
Jamshedpur Gold-Silver Price Today: फिर गिरा सोने का दाम।

जमशेदपुर, जासं। अक्षय तृतीया से ही सोने-चांदी के भाव में उथल-पुथल चल रही है। छह दिन तक सोने का भाव स्थिर था। चांदी भी ठहर गया था। सातवें दिन 20 मई को सोना एकबारगी 500 रुपये चढ़ गया, तो चांदी भी 10 रुपये चढ़कर 660 का हो गया। दूसरे दिन 21 मई को सोना 100 रुपये चढ़ गया। इससे अनुमान है कि एक बार फिर सोना धीरे-धीरे चढ़ने लगा है। सोमवार को बुलियन बाजार खुला, लेकिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि तीसरे दिन सोना 200 रुपये तक सोना बढ़ गया था, जबकि अब 27 मई को 100 रुपये घट गया।

prime article banner

सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी

इससे पहले यूक्रेन पर रूसी हमले के साथ ही 25 फरवरी को सोने के भाव में शुक्रवार को रिकार्ड 1300 रुपये वृद्धि हुई थी। आज से पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि एक दिन में सोने का भाव इस तरह से बढ़ा हो। एक दिन में या कहें रातों-रात 24 कैरेट का सोना 1300 रुपये, 22 कैरेट 1200 रुपये और 18 कैरेट सोना 1000 रुपये बढ़ गया। हालांकि दूसरे दिन 26 फरवरी को सोना 1000 रुपये तक गिर गया था। चांदी भी लुढ़क कर 690 पर आ गया था। लेकिन एक बार फिर इसका भाव चढ़ने लगा। एक मार्च को सोना फिर 500 रुपये बढ़ गया था, जबकि दो मार्च को फिर 200 रुपये बढ़ गया था। चांदी 700 हो गया था, लेकिन रूस ने परमाणु हमले की धमकी दी तो 3 मार्च को सोना 500 रुपये चढ़ गया। चांदी भी 710 रुपये हो गया था। पांच मार्च को सोना एक बार फिर 400 रुपये भाग गया, तो चांदी भी अब तक का सर्वाधिक 730 रुपये हो गया था। आठ मार्च को अमेरिका ने जैसे ही रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए तो सोना एकबारगी 800 रुपये तक बढ़ गया। इस रफ्तार से तब राहत मिली, जब 10 मार्च को सोना एकबारगी 1000 रुपये नीचे गिर गया था। 12 मार्च को सोना फिर 400 रुपये गिर गया। चांदी भी 10 रुपये लुढ़का, लेकिन अगले दिन सोना 200 रुपये फिर चढ़ गया था। 15 मार्च को सोना 700 रुपये तक गिर गया, तो चांदी भी लुढ़ककर 740 पर आ गया था। दूसरे दिन 16 मार्च काे सोना 300 रुपये तक गिरा, तो तीसरे दिन 200 रुपये नीचे आया। सोने-चांदी की यह हलचल अभी जारी रहेगी।

जमशेदपुर में सोने-चांदी का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)

तारीख : 24 कैरेट : 22 कैरेट : 18 कैरेट : चांदी

27 मई : 52,300 : 49,700 : 40,800 : 660

26 मई : 52,400 : 49,800 : 40,900 : 660

25 मई : 52,600 : 50,000 : 41,000 : 660

22 मई : 52,400 : 49,800 : 40,900 : 660

21 मई : 52,300 : 49,700 : 40,800 : 660

20 मई : 52,200 : 49,600 : 40,700 : 660

19 मई : 51,700 : 49,100 : 40,300 : 650

14 मई : 51,700 : 49,100 : 40,300 : 640

13 मई : 52,300 : 49,700 : 40,800 : 640

12 मई : 52,500 : 49,900 : 40,900 : 650

11 मई : 52,600 : 50,000 : 41,000 : 660

10 मई : 52,700 : 50,100 : 41,100 : 660

07 मई : 53,100 : 50,500 : 41,400 : 670

06 मई : 52,700 : 50,100 : 41,100 : 670

04 मई : 52,600 : 50,000 : 41,100 : 670

03 मई : 52,500 : 49,900 : 41,000 : 670

30 अप्रैल : 53,400 : 50,800 : 41,700 : 690

28 अप्रैल : 52,900 : 50,300 : 41,300 : 700

27 अप्रैल : 53,300 : 50,700 : 41,600 : 700

26 अप्रैल : 53,100 : 50,500 : 41,400 : 700


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.