Move to Jagran APP

E-Pass: झारखंड में कहीं जाना है तो दिखाना होगा ई-पास, जान लें इसे बनाने का तरीका

E-Pass. झारखंड में आज से ई-पास लागू हो गया है। पास के बगैर पुलिस आपको वापस कर देगी। इसलिए जरूरी है कि आप बगैर पास घर से नहीं निकलें। सवाल है कि ई-पास कैसे बनाएं। तो जानिए तरीका। आप आसानी से ई-पास हासिल कर लेंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 16 May 2021 02:01 PM (IST)Updated: Sun, 16 May 2021 04:13 PM (IST)
E-Pass: झारखंड में कहीं जाना है तो दिखाना होगा ई-पास, जान लें इसे बनाने का तरीका
सबसे पहले गूगल पर जाएं। epassjharkhand.nic.in पर क्लिक करें।

जमशेदपुर,जासं। झारखंड में आज से ई-पास लागू हो गया है। पास के बगैर नाका पर तैनात पुलिस टीम आपको वापस कर देगी। हो सकता है जुर्माना भी कर दे। इसलिए जरूरी है कि आप बगैर पास घर से नहीं निकलें। हालांकि, इसमें सबसे बड़ा सवाल है कि ई-पास कैसे बनाएं। तो जानिए तरीका। आप आसानी से ई-पास हासिल कर लेंगे।

loksabha election banner

ये रहा तरीका

  • सबसे पहले गूगल पर जाएं। epassjharkhand.nic.in पर क्लिक करें।
  • इसके बाद यूजर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन आएगा। इसमें मोबाइल नंबर डालकर सबमिट करें।
  • मोबाइल नंबर दोबारा मांगा जाएगा।
  • सबमिट करने के बाद एक पासवर्ड आपको बनाना होगा। पासवर्ड में पहला अक्षर कैपिटल होगा, उसके बाद स्माल लेटर @ 1234 जैसे नंबर या डालने होंगे।
  • इसके बाद फिर पासवर्ड डालना होगा, जो आपने पहले पासवर्ड बनाया है। इसके बाद सबमिट करेंगे।
  • इसके बाद एक popup पाएगा कि आप रजिस्टर्ड हो गए हैं।
  • इसके बाद लॉगिन को स्क्राल करेंगे, एक बार फिर मोबाइल नंबर और पहले बनाया हुआ पासवर्ड डालना होगा।
  • इसके बाद कैप्चा (captcha) आएगा। कैप्चा में कुछ अक्षर वाले अंक होंगे, उसे खाली बाक्स में भरना होगा।
  • इसके बाद यूजर प्रोफाइल आएगा। उसमें पर्सनल डिटेल भरना है। अपना नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, मेल-फीमेल और एड्रेस भरना है। ध्यान रहे कि एड्रेस वही होगा, जो आपके आईडी प्रूफ (आधार कार्ड) में है।
  • इसे भरने के बाद स्टेट और डिस्ट्रिक्ट सेलेक्ट करना है। एरिया पिन कोड डालना होगा। इसके बाद सेव (save) करना है।
  • सेव करने के बाद फिर pop-up आएगा उसमें डॉक्यूमेंट अपलोड करना है। इसमें आधार कार्ड का आईडी नंबर डालकर सेव करना होगा।
  • इसके बाद फिर pop-up आएगा, जिसमें लिखा होगा कि प्रोफाइल 100% कंप्लीट हो गया है।
  • इसके बाद आपको अप्लाई फॉर ई-पास में जाना है। इसमें डिस्ट्रिक्ट सेलेक्ट करना है, जहां के लिए आपको पास चाहिए।
  • टाइप ऑफ़ ई-पास आएगा। किस जिले या राज्य में आपको जाना है, सेलेक्ट और सेभ करने के बाद आपको current address लिखना होगा।
  • इसके बाद visitng address लिखना होगा, जहां जाना है। आप किस काम से जा रहे हैं।
  • टाइप ऑफ जर्नी (Type of journey) भी आएगा। Category भी भरना है, इसमें आप किस पेशे से संबंधित हैं, टू-व्हीलर से जा रहे या फोर-व्हीलर से, कितने लोग जा रहे हैं, आदि।
  • अंत में डिक्लेरेशन (Declaration) आएगा। इसमें लिखा है कि कोरोना को लेकर सरकार के सभी दिशा-निर्देश को मानेंगे। आपने जो भी जानकारी दी है, सही है। यदि कोई भी गलत जानकारी होगी तो मुझ पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। इसको पढ़ने के बाद आप एग्री एंड प्रोसीड (Agree and proceed) में जाएंगे। अब आपका आवेदन पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही डाउनलोड ई-पास आएगा। इसमें आप ई-पास को देख सकते हैं, प्रिंट कर सकते हैं या मोबाइल में सेव कर सकते हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.