Move to Jagran APP

पिछड़ा वर्ग को 36 प्रतिशत आरक्षण दे सरकार : लालचंद

पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो ने कहा कि झारखंड में पिछड़ों को 36 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया जाए। इसके लिए एकजुट हो आंदोलन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 12:00 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 12:00 PM (IST)
पिछड़ा वर्ग को 36 प्रतिशत आरक्षण दे सरकार : लालचंद
पिछड़ा वर्ग को 36 प्रतिशत आरक्षण दे सरकार : लालचंद

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो ने कहा कि झारखंड में पिछड़ों की आबादी लगभग 57 प्रतिशत है। जबकि इस वर्ग को मात्र 14 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त है। सरकार को पिछड़ा वर्ग को 36 प्रतिशत आरक्षण देना ही होगा। इस हक के लिए झारखंड पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा 29 नवंबर को रांची के हरमू मैदान में एक दिवसीय महासम्मेलन का आयोजन करेगा। इसमें मोर्चा के लोग अपनी इस मांग को पूरा कराने के लिए संघर्ष की रणनीति बनाएंगे।

prime article banner

लालचंद महतो रविवार को काशीडीह प्रजापति भवन में आयोजित झारखंड पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की प्रतिनिधि सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम सहित कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों के पिछड़ा वर्ग के लोगों से रांची में होने वाले महासम्मेलन में बड़ी संख्या में शरीक होकर आंदोलन की रणनीति को सफल बनाने का आह्वान किया। मोर्चा के मुख्य संरक्षक व गांडेय के भाजपा विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय के बिखरे रह कर हम कोई भी लड़ाई जीत नहीं सकते। इसलिए पिछड़ा वर्ग के लोगों को अपनी चट्टानी एकता को प्रदर्शित करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में होने वाले आंदोलन को सफल बनाना चाहिए। सभा को मोर्चा के सचिव रमाकांत महतो, उपाध्यक्ष मो. अब्दुल खालिक ने भी संबोधित किया। सभा की अक्ष्यक्षता मोर्चा के जिला संयोजक व प्रजापति कुम्हार महासंघ के जिलाध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद ने की। सभा में कुम्हार, नाई, कानू, कुशवाहा, तेली आदि समाजों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आयोजन में हरिशंकर पंडित, पवन, डॉ. सुरेश प्रजापति, विजय कुमार पंडित, सिद्धनाथ प्रसाद, शीतल ठाकुर, बलराम साहू व अजय कुमार सहित अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.