Move to Jagran APP

जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर ने की शानदार पहल, इन दो गांवों में पहुंचे सदस्य Jamshedpur News

Giants group of Jamshedpur.जायंट्स ग्रुप के बोर्ड मेंबर सह जमशेदपुर कॉर्मिशल टैक्स बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सतीश सिंह का कहना है कि हमारी संस्था कई वर्षों से समाज के निम्न तबके व जरूरतमंदों की मदद के लिए काम करती रहती है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 03:49 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 03:49 PM (IST)
जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर ने की शानदार पहल, इन दो गांवों में पहुंचे सदस्य Jamshedpur News
जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर हेल्‍थ कैंप में ग्रामीणों की जांच करते डॉक्‍टर। जागरण

जमशेदपुर, जासं।  मानवता की सेवा करने की इच्छा है तो अच्छे लोग जुट ही जाते हैं। जायंट्स  ग्रुप ऑफ जमशेदपुर ने रविवार को इसी दिशा में पहल करते हुए पटमदा के निताई सिंह सामुदायिक भवन में और गालुडीह में दो कैंप लगाए। पहला कैंप पटमदा प्रखंड में ग्रुप के चेयरमैन शंकर लाल लिकरा के नेतृत्व में लगाया गया। यहां गरीब सबर परिवारों के बीच 150 कंबल का वितरण किया गया। इस शिविर का उद्घाटन समाजसेवी सह उद्यमी गुरुदयाल सिंह भाटिया ने किया।

loksabha election banner

वहीं, दूसरा कैंप का आयोजन गालूडीह प्रखंड में भौतिका पेट्रोल पंप के समीप आयोजित किया गया। जायंट्स  ग्रुप के प्रेसिडेंट दीपक गांधी के नेतृत्व में यहां निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। यहां डा. एनपी दुबे व डा. हरे श्याम द्वारा जरूरतमंदों की रक्तचाप, मधुमेह, मौसमी बीमारी सहित अन्य रोगों की जांच की जा रही है। इसके अलावे सभी को उनकी जरूरत के हिसाब से निशुल्क दवाएं भी दी गई।

 कोविड के कारण टला था कार्यक्रम

इस आयोजन पर जायंट्स ग्रुप के बोर्ड मेंबर सह जमशेदपुर कॉर्मिशल टैक्स बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सतीश सिंह का कहना है कि हमारी संस्था कई वर्षों से समाज के निम्न तबके व जरूरतमंदों की मदद के लिए काम करती रहती है। काफी समय से जरूरतमंदों के लिए मेडिकल कैंप व कंबल वितरण कार्यक्रम तय किए गए थे लेकिन कोविड 19 के कारण आयोजन हो नहीं पाया था। इसलिए रविवार को हमारी टीम जरूरतमंदों पास मदद के लिए पहुंची और उनकी सेवा की। आयोजन को सफल बनाने में जमशेदपुर कॉर्मिशल टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष केएल मित्तल, उमा गांधी, सुभाष मूनका, एमएल काउंटिया, सुरेंद्र व सोखी जी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.