मो. सरफराज बने जेसीएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष
झामुमो की इकाई झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) ने शहर के मो.
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झामुमो की इकाई झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) ने शहर के मो. सरफराज अहमद को संगठन का केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह मनोनयन जेसीएम के केंद्रीय अध्यक्ष सह सिल्ली के विधायक अमित महतो ने किया। केंद्रीय अध्यक्ष ने नवमनोनीत केंद्रीय उपाध्यक्ष से कहा कि वे छात्र संघ चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए कार्य करें। सरफराज ने कहा कि वे संगठन के सभी कार्यकर्ताओं के साथ शीघ्र बैठक करेंगे और कोल्हान विश्वविद्यालय में एक बार फिर से जेसीएम का परचम लहराने का प्रयास करेंगे।
---------------
अभाविप ने आजसू को दिया जवाब
जमशेदपुर : अखिल झारखंड छात्र संघ (छात्र आजसू) द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब बुधवार को अभाविप ने दिया है। अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह वर्कर्स कॉलेज छात्र संघ के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सागर राय ने कहा कि जाच शिविर के दौरान पैसा छात्र संघ ने नहीं लिया था। यह राशि रोटरी क्लब ले ली थी। इसका जवाब तो रोटरी क्लब ही दे सकता है। वहीं दूसरी ओर जहां छात्र संघ की राशि के हिसाब किताब को लेकर आरटीआइ का मामला है, उसे राजेश महतो ने दाखिल किया। और राजेश वर्कर्स कॉलेज छात्र संघ का अध्यक्ष हैं। अगर उन्हें हिसाब किताब की जानकारी नहीं है तो एक साल तक अध्यक्ष कैसे बने रहे यह सोचा ही जा सकता है। जिसे अपने ही संघ की जानकारी नहीं हो तो वो छात्र हित में क्या काम कर सकता है।