Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Geeta Kora: चुनाव प्रचार करने पहुंची थीं गीता कोड़ा, ढाई घंटे तक ग्रामीणों के कब्जे में रही BJP प्रत्याशी

    सरायकेला के गम्हरिया प्रखंड में सांसद गीता कोड़ा को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणें ने शनिवार को दो बजे से शाम के चार बजे तक घेरे रखा। इस वजह से उस वक्त भाजपा और झामुमो कार्यकर्ताओ के बीच मारपीट की नौबत आ गई। घटना के कुछ बाद पुलिस की टीम पहुंची जिसके बाद सभी को गांव से बाहर निकाला गया।

    By Abhay Labh Edited By: Shashank Shekhar Updated: Sun, 14 Apr 2024 08:47 PM (IST)
    Hero Image
    Geeta Kora: चुनाव प्रचार करने पहुंची थीं गीता कोड़ा, ग्रामीणों ने ढाई घंटे तक बनाए रखा बंधक (फोटो- जागरण)

    जागरण टीम, जमशेदपुर/गम्हरिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा करने पहुंची सिंहभूम की भाजपा प्रत्याशी सह सांसद गीता कोड़ा को मोहनपुर गांव में ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रामीणें ने गीता कोड़ा को शनिवार की दोपहर दो बजे से शाम के चार बजे तक घेरे रखा। इस कारण गांव में भाजपा और झामुमो कार्यकर्ताओ में हाथापाई तक की नौबत आ गई। सूचना मिलते ही अनुमंडल प्रशासन के निर्देश पर घटना के डेढ़ घंटे के बाद गम्हरिया बीडीओ और थाना प्रभारी दलबल के साथ वहां पहुंचे और मामले को शांत कराते हुए सांसद और भाजपा कार्यकर्ताओं को वापस गांव से निकाला।

    गौरतलब है कि रविवार को गम्हरिया मंडल के मोहनपुर क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा का दौरा प्रस्तावित था। निर्धारित समय के अनुसार गीता कोड़ा भाजपाइयों के साथ मोहनपुर पहुंची। हालांकि, इससे पूर्व उन्होंने मंडल के अन्य गांव का दौरा किया और अपने लिए मतदान करने की अपील भी की। जैसे ही भाजपाइयों का काफिला मोहनपुर पहुंचा कि ग्रामीण उग्र हो उठे और गीता कोड़ा का रास्ता रोक दिया।

    सांसद रहते गांव में कदम तक नहीं रखा- ग्रामीण 

    ग्रामीणों ने कहा कि सांसद रहते इस गांव में उन्होंने कदम तक नहीं रखा। इस दौरान ग्रामीण पारंपरिक हथियारों से लैस थे और लगातार गीता कोड़ा के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि बगैर ग्राम सभा से अनुमति लिए चुनाव प्रचार में भाजपाई कैसे पहुंच गए। यह उनकी परंपरा के खिलाफ है।

    समय रहते प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराते हुए उनके चंगुल से गीता कोड़ा और भाजपाइयों को छुड़ाया। इसके बाद गीता कोड़ा के गम्हरिया प्रखंड में प्रस्तावित सभी दौरे को रद्द कर दिया गया।

    ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया

    विदित है कि इससे पहले गीता कोड़ा कांग्रेस में थी और उस गांव में भी बीते लोकसभा चुनाव में गई थी। शनिवार को फिर से इस चुनाव में वह गई। इस कारण ग्रामीणों में भी आक्रोश देखा गया। भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा की ओर से इस घटना को झामुमो की साजिश बताते हुए झामुमो के छह कार्यकर्ताओं पर गम्हरिया थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    इस दौरान भाजपा के कद्दावर नेता गणेश महाली, प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंहदेव, महिला जिलाध्यक्ष रश्मि साहू, राकेश सिंह, मनोज तिवारी, स्वप्निल सिंह, निरंजन मिश्रा, सुनीता मिश्रा सहित गम्हरिया एवं आरआईटी मंडल के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे

    ये भी पढ़ें- 

    'महंगाई, बेरोजगारी और किसान का जिक्र क्यों नहीं?', BJP के संकल्प पत्र पर झामुमो ने पूछे सवाल

    Champai Soren: बाल-बाल बचे चंपई सोरेन, सिर पर तोरण द्वार गिरने से लगी चोट; बैठक कर निकल रहे थे बाहर